ekYojana

उत्तराखंड राज्य सरकार अपने राज्य में निवास करने वाली बालिकाओं के लिए अनेक प्रकार की योजना का संचालन कर रही है। जिसका सीधा लाभ बालिकाओं को दिया जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड सरकार ने बालिकाओं के हित मे नई योजना को शुरू किया है। जिसका नाम Nanda Gaura Yojana रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को सरकार की तरफ से 51000 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना का लाभ बालिकाओं को जल्दी मिल सके इसलिए इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया की भी तिथि को निर्धारित कर दिया गया है। जी हाँ, इस योजना में पात्र बालिकाएं 30 नवंबर तक अपना आवेदन कर सकती हैं। अब इस योजना का लाभ बालिकाओं को कैसे मिलेगा और इस योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है? इससे जुड़ी जानकारी हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।

योजना का नाम नंदा गौरा योजना
राज्य का नाम उत्तराखंड
साल 2024
लाभार्थी राज्य की बेटियां
सहायता राशि कुल 62000 हजार रुपय
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नंबवर
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
पोर्टल वेबसाइट https://nandagaura.uk.gov.in/

उद्देश्य

उत्तराखंड राज्य में काफी ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं जो परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण बेटी के जन्म पर उसकी देख – रेख अच्छे ढंग से नहीं कर पाते हैं। वहीं बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने में भी सक्षम नहीं होते हैं। इन सब बातों को संज्ञान में रखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने राज्य के गरीब परिवार की बेटियों के लिए Uttrakhand Nanda Gaura Dhan Yojana 2024 को शुरू किया है। ताकि इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करके बेटी का पालन पोषण अच्छे ढंग से हो सके और वह अपनी उच्च शिक्षा बिना किसी आर्थिक परेशानी के जारी रख सके यही इस योजना को शुरू करने का राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

उत्तराखंड राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कुल 62000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है जो कि राज्य सरकार की बालिकाओं के हित में शुरू की गई काफी महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर राज्य सरकार 11000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि वही 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 51000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है।

क्योंकि इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आर्थिक सहायता राशि अलग-अलग समय पर दी जाती है इसलिए इस योजना का लाभ लेने के लिए दो फेज में आवेदन करना होगा। पहले फेज में बेटी का जन्म होने के 6 माह के भीतर इस योजना में आवेदन करना होगा और दूसरे फेज में बेटी के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद आवेदन करना होगा।

 विशेषताएं एवं लाभ

उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना के क्या-क्या लाभ है और इस योजना की क्या विशेषताएं हैं उससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नीचे दिए गए हैं जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए

  • Nanda Gaura Yojana 2024 को उत्तराखंड राज्य सरकार के द्वारा 2017 में शुरू किया गया था।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार बेटी के जन्म पर ₹11000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 51000 की आर्थिक सहायता राशि बेटी को प्रदान करती है।
  • इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार की बेटियों को दिया जाएगा।
  • जिन बालिकाओं ने राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में कक्षा 12वीं पास करने के बाद स्नातक या फिर डिप्लोमा कोर्स करने के लिए राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में प्रवेश लिया है वही इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा
  • इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • UK Nanda Gaura Yojana 2024 का लाभ 2024-25 में मिल सकें। इसलिए इस योजना में आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पात्र बालिकाएँ पोर्टल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
  • UK Nanda Gaura Yojana 2024 मैं आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 निर्धारित की है।
  • इस योजना के शुरू होने से राज्य में बेटियों के जन्म को बढ़ावा मिलेगा

पात्रता

Nanda Gaura Yojana 2024 के अंतर्गत लाभ उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कुछ पात्रताओं को निर्धारित किया है। जिन्हें बालिकाओं को पूरा करना होगा। जरूरी पात्रता कुछ इस प्रकार है-

  • इस योजना के लिए सिर्फ उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी बालिकाएं पात्र होगी।
  • योजना का लाभ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे ज्ञापन करने वाले परिवार की बेटियों को दिया जाएगा
  • 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्रा ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा और Nanda Gaura Yojana 2024 Form भरते समय कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी जो आवेदन करने वाली बालिका के पास होना जरूरी है। जरूरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार है-

कन्या के जन्म पर

कन्या के जन्म के बाद योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए

  • कन्या शिशु की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • माता / पिता / अभिभावक के हस्ताक्षर
  • जन्म पंजीकरण का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार रजिस्टर की नकल या सभासद/पार्षद द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड की प्रति
  • संस्थागत प्रसव का प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट

बालिका के इंटर उत्तीर्ण करने पर

12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन फार्म में लगाने के लिए नीचे दिए गए जरूर दस्तावेज होने चाहिए-

  • छात्रा की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो ।
  • छात्रा के हस्ताक्षर
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • माता / पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर
  • हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र
  • कक्षा 12वीं उत्तीर्ण का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

आवेदन कैसे करें?

Nanda Gaura Yojana 2024 Uttarakhand में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 है। जो भी पत्र बालिकाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं। वह इस निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई है। पोर्टल वेबसाइट पर जाकर जिसे पूरा किया जा सकता है। बाकी नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताया है। आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके भी इस योजना में आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकती हैं।

  • सबसे पहले आपको महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास उत्तराखंड सरकार (WOMEN EMPOWERMENT & CHILD DEVELOPMENT Government Of Uttarakhand) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर नंदा गौरा योजना आवेदन पत्र का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें।
  • अब यहाँ पर आपको 2 विकल्प मिलेंगे पहला फेज -1 आवेदन पत्र(कन्या के जन्म पर)
  • फेज – 2 आवेदन पत्र (बालिका के इंटर उत्तीर्ण करने पर) यहां से आप अपने अनुसार एक विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने नंदा गौरा योजना Form खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको पूछी गई समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको नीचे अभिभावक लाभार्थी द्वारा घोषणा पर अपनी सहमति देते हुए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। यहां पर आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और अंत मे प्रिंट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • प्रिंट पर क्लिक करते ही आपको यह आवेदन संख्या मिल जाएगी जिसे आप कहीं नोट कर सकते हैं या इसका प्रिंट निकाल सकते हैं.

    नंदा गौरा योजना आवेदन फॉर्म स्टेटस कैसे चेक करें?

    अगर आप अपना इस योजना में आवेदन कर चुके हैं और आप अपने आवेदन फार्म की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें

    • आवेदन फार्म स्थित चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
    • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन का स्टेटस चेक करें का विकल्प मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
    • अब आपको आवेदन फेज स्टेटस के दो विकल्प मिलेंगे आपको यहां से अपना फेज सेलेक्ट करना होगा।
    • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा यहां आपको एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर दर्ज करें कि विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • इतना करते ही आपके सामने आपके आवेदन फार्म की स्थिति खुलकर आ जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?