- February 3, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Latest Govt Schemes, Uttar Pradesh
यूपी रोजगार संगम योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों और नियोक्ताओं से सीधे जोड़ना है। यह योजना एक डिजिटल रोजगार प्लेटफॉर्म के रूप में काम करती है, जहां युवा अपनी प्रोफाइल बनाकर निजी व सरकारी सेक्टर की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस पहल का मुख्य लक्ष्य है कि रोजगार खोजने वाले (Job Seekers) और नौकरी देने वाले (Employers) एक ही पोर्टल पर आएं, जिससे भर्ती प्रक्रिया आसान, पारदर्शी और तेज बने।
उद्देश्य?
रोजगार संगम योजना (UP Rojgar Sangam Yojana) उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित करने के लिए शुरू की गई एक अन्य महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत कक्षा 12वीं से ग्रेजुएट तक के युवाओं को प्रतिमाह ₹1000 से ₹1500 की आर्थिक सहायता राज्य सरकार की ओर से दी जाती है। इसी के साथ इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा जॉब फेयर यानी रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाता है जहां बेरोजगार शिक्षित और कुशल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य राज्य के वे युवा जो नौकरी की तलाश में है उन्हें आर्थिक सहायता और रोजगार उपलब्ध कराना है। इसी के साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाना है और प्रदेश में बेरोजगारी दर में कमी लाना है। इस योजना के माध्यम से युवा घर बैठे इंटरनेट का उपयोग करके आसानी से रोजगार ढूंढ कर आवेदन कर सकते हैं. संगम बेरोजगार योजना के अंतर्गत 70000 से भी अधिक जिलों के युवाओं को सरकार द्वारा रोजगार दिया जाएगा और 72000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार की नौकरियां शामिल होंगी।
पात्रताएं
युवक जो रोजगार संगम योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास निम्नलिखित
पात्रताओं का होना जरुरी है।
- उम्मीदवार मूल रूप से भारतीय नागरिक और उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवार युवा की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष या उसके बीच हो सकती है।
- उम्मीदवार कम से कम 12वीं पास या ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार के पास कोई रोजगार नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मौजूद मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
क्यों महत्वपूर्ण है यह योजना?
यूपी जैसे बड़े राज्य में रोजगार एक बड़ी चुनौती है। रोजगार संगम योजना युवाओं और उद्योगों के बीच की दूरी कम करती है। इससे भर्ती प्रक्रिया डिजिटल और संगठित बनती है, साथ ही युवाओं को सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण अवसरों की जानकारी भी एक ही स्थान पर मिलती है।
यह योजना डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसे बड़े अभियानों के साथ भी जुड़ी मानी जाती है, क्योंकि इसका केंद्र बिंदु है — कौशल + अवसर = रोजगार।