- February 19, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Central Govt Schemes, Latest Govt Schemes
इस योजना के तहत अभिभावक 15 वर्षो तक जमा कर सकते है। इस योजना के तहत बच्ची 18 वर्ष होने पर खुद से उस कहते को आंचलित कर सकती है। इस योजना के तहत अभी 2024 में ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष है, और खाता निवेश तिथि से 21 वर्ष बाद पूर्ण होता है।अगर आप भी इस योजना (सुकन्या समृधि योजना) का लाभ चाहते है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़े। आज के इस लेख में Sukanya samriddhi yojana से संबंधित जानकारी देंगे।
योजना का संचालन
यह योजना Government of India द्वारा संचालित है और खाते डाकघर या अधिकृत बैंकों में खोले जा सकते हैं।
प्रमुख विशेषताएं
-
उच्च ब्याज दर – सरकार द्वारा तिमाही आधार पर निर्धारित (अन्य छोटी बचत योजनाओं से प्रायः अधिक)।
-
कर लाभ – आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत निवेश पर टैक्स छूट।
-
न्यूनतम और अधिकतम निवेश – न्यूनतम ₹250 प्रति वर्ष, अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष।
-
लंबी अवधि की बचत – खाता खुलने की तारीख से 15 वर्ष तक निवेश करना होता है, जबकि परिपक्वता 21 वर्ष में होती है।
-
आंशिक निकासी – बेटी के 18 वर्ष की आयु के बाद शिक्षा के लिए 50% तक राशि निकाली जा सकती है।
पात्रता
Sukanya samriddhi yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता होना आवश्यक है :
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को भारत का निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए बच्ची की न्यूनतम आयु 10 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खोल सकते है।
- यह योजना सिर्फ बेटियों के लिए ही है।
- इस योजना के तहत 3 बेटियाँ लाभ ले सकती है अगर जुड़वाँ के साथ एक बेटी हो तो।
-
बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
-
एक परिवार अधिकतम दो बेटियों के नाम पर खाता खोल सकता है (कुछ विशेष परिस्थितियों में छूट)।
-
माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा खाता संचालित किया जाता है।
खाता कहां खोलें?
-
नजदीकी डाकघर
-
अधिकृत राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक शाखाएं
योजना के लाभ
-
सुरक्षित और सरकारी गारंटी वाली योजना
-
चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ
-
बेटी की उच्च शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सुरक्षा
-
लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न
आवश्यक दस्तावेज
- बेटी का जन्म प्रमाणपत्र
- जुड़वा या तिड़वा बच्चियां होने की दशा में अभिभावक का एफिडेविड
- माता पिता का आधार कार्ड
- माता पिता का पैन कार्ड
- निवास का प्रमाण पत्र
- माता पिता की पासपोर्ट साइज फोटो
- माता पिता का पहचान पत्र
- बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा मांगे गए दस्तावेज
आवेदन कैसे करे
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पोस्ट ऑफिस या बैंक जाना है।
- इसके बाद आपको किसी अधिकारी से योजना से संबंधित सभी जानकारी ले लेनी है।
- इसके बाद आपको वहाँ से आवेदन फॉर्म लेनी है और उसे ध्यानपूर्वक भर देना है।
- इसके बाद इस योजनसे संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न कर देना है।
- इसके बाद आपको इसे बैंक में जमा कर देना है।
- इसके बाद वेरीफाई होने के बाद सही रहने पर आपका अकाउंट खोल दिया जायेगा, इसके बाद आपको हर महीने 250 रुपए निवेश करना होगा।
- इस योजनाके तहत आपके इस अकाउंट में आपको नॉर्मल ब्याज दर की तुलना में ज्यादा ब्याज दर दिया जाता है, जिससे कि आपका पैसा तेजी से बढ़ता है।
- इस अकाउंट में ब्याज दर समय समय पर बदलती रहती है जो की वित्तीय वर्ष के अनुसार होती है।
- इसमें कम ज्यादा होते रहता है, जो अलग-अलग वर्ष में ब्याज दर अलग-अलग आपको मिल सकते हैं।
इस प्रकार आप Sukanya samriddhi yojana को आवेदन कर सकते है।
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक विश्वसनीय और लाभकारी निवेश विकल्प है। नियमित और अनुशासित निवेश से अभिभावक अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए मजबूत वित्तीय आधार तैयार कर सकते हैं।