- March 21, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Central Govt Schemes, Latest Govt Schemes
निक्षय पोषण योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य ट्यूबरकुलोसिस (TB) से पीड़ित मरीजों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है, ताकि उनके इलाज में सुधार हो सके।
योजना की मुख्य विशेषताएं:
- मासिक आर्थिक सहायता: टीबी मरीजों को हर महीने ₹500 की राशि दी जाती है।
- DBT के माध्यम से भुगतान: राशि सीधे मरीज के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इलाज में सहयोग: बेहतर पोषण से मरीज की रिकवरी तेज होती है।
- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़ी: यह योजना TB खत्म करने के लक्ष्य को समर्थन देती है।
पात्रता (Eligibility):
- किसी सरकारी या पंजीकृत निजी स्वास्थ्य केंद्र में टीबी का पंजीकृत मरीज
- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रजिस्ट्रेशन आवश्यक
योजना का उद्देश्य:
इस योजना का मुख्य लक्ष्य टीबी मरीजों को पोषण की कमी से बचाना, इलाज को प्रभावी बनाना और देश से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को मजबूत करना है।
लाभ और प्रभाव:
विशेषज्ञों का मानना है कि पर्याप्त पोषण मिलने से मरीजों की रिकवरी तेजी से होती है और इलाज के दौरान कमजोरी कम होती है। यह योजना मरीजों को आर्थिक राहत भी देती है, जिससे वे इलाज पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
पात्रता
इस योजना का लाभ लेने की पात्रता निम्नलिखित प्रकार के निर्धारित की गई है इसके विषय में नीचे विवरण दे रहे हैं
- आवेदक, भारतीय नागरिक व निवासी होना चाहिए
- आवेदन करने वाला व्यक्ति आवश्यक रूप से क्षय रोग (TB) मरीज होना चाहिए
- ऊपर दिए गए सभी मापदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार है इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
आवश्यक डॉक्यूमेंट
इस योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रकार के डॉक्यूमेंट लगेंगे इसके बारे में नीचे विवरण दे रहे हैं
- आधार कार्ड,
- पैन कार्ड,
- बैंक खाता पासबुक
- आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए
- चालू मोबाइल नंबर,
- मेल आई.डी और
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि।
आवेदन प्रक्रिया
इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है जिसके बारे में नीचे विवरण दे रहा है
- सबसे पहले इसके Official Website होम पेज में जाना होगा
- आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा जहां पर आप Quick Access का सेक्शन मिलेगा,
- यहां पर आपको न्यू हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- आपके सामने एक नया फॉर्म ओपन होगा जहां पर पूछी गई जानकारी का विवरणदेना है
- इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल कर कर आप यहां पर Login करेंगे
- जिसके बाद आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
- आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा जहां पर पूछे गए जानकारी का विवरण देना है
- अब आपको सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट यहां पर अपलोड करने हैं
- उसके बाद अपना अप्लीकेशन जमा करके उसका प्रिंट आउट निकाल लेंगे
- इस तरीके से आप योजना में आवेदन कर सकते हैं