- April 11, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Bihar, Latest Govt Schemes
No Comments
बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देने के लिए बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 29 अगस्त, 2025 को इस योजना का ऐलान किया। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये से 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। काम शुरू करने के लिए बिहार के प्रत्येक परिवार की एक महिला को पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं। यही नहीं इस योजना के तहत 2 लाख रुपये तक की मदद मिल सकती है। इस योजना से 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य
- बिहार की महिलाओं में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना
- बिहार की महिलाओं का सशक्तिकरण और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में कितना पैसा मिलेगा
- 10,000 रुपये पहली किस्त के रूप में मिलेंगे रोजगार शुरू करने के लिए
- 2 लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक मदद मिल सकती है रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए
पात्रता
- आवेदिका की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए
- आवेदिका खुद या उनके परिवार से कोई भी इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आना चाहिए
- आवेदिका या उनके परिवार में से किसी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए
- योजना में आवेदन करने के लिए जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना जरूरी है
- एक परिवार से एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा
- परिवार से आशय पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे हैं
- अगर किसी परिवार में अविवाहित महिला है और माता-पिता जीवित नहीं हैं तो उसे अलग परिवार माना जाएगा
ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं कैसे करें आवेदन
- जीविका स्वंय सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी
- लाभ लेने के लिए अपने ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करना होगा
- समूह के सभी सदस्यों की एक बैठक आयोजित होगी, जिसमें सदस्यों के आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे
- अगर जीविका समूह से नहीं जुड़ी हैं तो पहले जीविका समूह से जुड़ना होगा
जरूरी दस्तावेज
- आवेदन फॉर्म
- आधार कार्ड, जिसमें बिहार का स्थायी पता हो
- बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी (जिसमें IFSC Code और ब्रांच का नाम हो)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- सादे कागज पर हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- जीविका समूह से जुड़ने के लिए आवेदन फॉर्म
- ग्राम संगठन की ओर से परिवार की जानकारी वाला फॉर्म