- April 18, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Latest Govt Schemes, Rajasthan, State Govt Schemes
राजस्थान में कृषकों और दुग्धपालकों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक है गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना। इस योजना के तहत अब तक 400 करोड़ से ज्यादा का लोन दिया जा चुका है। इस साल भी 2.5 लाख गोपालकों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत दुग्ध पालन से जुड़े कई तरह के कामों के लिए सरकार की ओर से लोन मिलता है।
क्या है गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना
राजस्थान की गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना राज्य सरकार द्वारा 28 अगस्त 2024 को शुरू की गई। जो गाय‑भैंस पालने वाले छोटे और मध्यम गोपालकों के लिए वित्तीय सहारा देती है। योजना के तहत पशुपालकों को एक क्रेडिट कार्ड मिलता है। इसका उपयोग वे पशुपालन से संबंधित खरीदारी के लिए कर सकते हैं। इस योजना का मकसद उन ग्रामीण परिवारों की मदद करना है,
उद्देश्य
- राजस्थान में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार के विकल्पों को बढ़ाना
- गोपालकों को प्रोत्साहित कर उनकी कमाई में वृद्धि करना
- सरकार का लक्ष्य है कि पहले चरण में करीब 5 लाख गोपालक परिवार इस योजना से जुड़ें
- योजना के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है
विशेषता
- गोपालक परिवार को 1 लाख रुपये तक का लोन मिलता है
- अगर लोन समय पर चुकाते हैं तो इस पर कोई भी ब्याज नहीं देना होता है
- 1 लाख रुपये का लोन चुकाने के लिए आवेदक के पास एक साल का समय होता है
- शेड बनवाने, चारे के भंडारण, दूध देने की खेड़ी या अन्य उपकरण खरीदने में इसका इन पैसों का इस्तेमाल किया जा सकता है,
पात्रता
- आवेदक राजस्थान के मूल निवासी हो
- आवेदक के पास खुद के पशु होने चाहिए, जिसमें गाय-भैंस शामिल हैं
- गोपालक पर पहले से कोई लोन बकाया नहीं होना चाहिए
- पशुपालन के क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव हो
- दो लोगों को आवेदक की गारंटी देनी होगी
- कम Cibil Score (क्रेडिट स्कोर) वाले पशुपालक भी आवेदन कर सकते हैं
जरूरी दस्तावेज
- जनआधार, आधार कार्ड और SSO ID
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण‑पत्र (अगर मांगा गया हो)
- बैंक खाता विवरण
- गारंटी देने वालों के पहचान पत्र और जानकारी
- आपके पास जितनी गाय‑भैंस हैं, उनकी संख्या और शेड‑चारा आदि की जानकारी
कैसे करें आवेदन?
- नजदीकी सहकारी बैंक या ग्राम सेवा सहकारी समिति में संपर्क
- या SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन
- आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, बैंक खाता, भूमि/पशुपालन संबंधित जानकारी
गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना पशुपालकों के लिए “आर्थिक लाइफलाइन” साबित हो रही है। बिना ब्याज के लोन की सुविधा से किसान और डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोग अपने काम को आसानी से बढ़ा सकते हैं और आय में सुधार कर सकते हैं।