- June 13, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Delhi, Latest Govt Schemes
दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई दिव्यांग पेंशन योजना उन जरूरतमंद शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम लोगों के लिए एक बड़ी मदद है, जो अपनी जीविका के लिए आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं। यह योजना आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे दिव्यांगजन अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। अगर आप या आपके आसपास कोई सदस्य पात्र है, तो वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना के बारे में सारी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। दिल्ली में बीजेपी सरकार ने इस पेंशन में 500 रुपये बढ़ा दिए हैं।
योजना का उद्देश्य
- दिल्ली के दिव्यांगजनों को हर महीने आर्थिक मदद देना
- दिव्यांग व्यक्तियों की आजीविका को बेहतर बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना
- सरकारी योजनाओं के लाभ के जरिए उनके जीवन के स्तर को उठाना
- दिव्यांगजनों को भी समाज में समान अवसर मुहैया कराना
पात्रता
- 5 साल या उससे ज्यादा की उम्र का कोई भी दिव्यांग व्यक्ति
- आवेदक कम से कम 5 साल से दिल्ली का निवासी हो
- आवेदक की दिव्यांगता कम से कम 40% या उससे ज्यादा होनी चाहिए
- आवेदक के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए
- परिवार की कुल सालाना आय 1,00,000 से ज्यादा नहीं हो
- आवेदक को पहले से कोई और सरकारी पेंशन या आर्थिक मदद न मिल रही हो
- दिल्ली में सिंगल ऑपरेटेड बैंक अकाउंट, जो आधार नंबर से जुड़ा हो
स्तावेज
- आधार कार्ड
- दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
ऑनलाइन कैसे आवेदन करें?
दिल्ली सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना के लिए e-district portal के जरिए ऑनलाइन आवेदन (Divyang Pension Delhi Online Apply) कर सकते हैं। इसके लिए आपको user id और password के जरिए login करना होगा। अगर User ID नहीं है तो आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- e-District Delhi पोर्टल के Citizen Corner में जाएं
- New User Registration पर क्लिक करें
- Document Type में आधार कार्ड चुनें
- आधार नंबर और Captcha Code लिखें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर user ID और Password आ जाएगा
यह योजना दिव्यांग व्यक्तियों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है। आर्थिक सहायता के माध्यम से सरकार उन्हें बेहतर जीवन स्तर, स्वास्थ्य देखभाल और आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास करती है।