- November 7, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Category: Bihar
बिहार सरकार ने युवाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक समस्याओं के कारण पढ़ाई रुकने से रोकने के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (BSCC) योजना लागू की है। यह योजना इंटर पास छात्रों को स्नातक, तकनीकी, प्रोफेशनल, मैनेजमेंट और अन्य उच्च पाठ्यक्रमों के लिए 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराती है।
योजना के बारे मे
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2 अक्टूबर, 2016 को गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की गई थी।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थियों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है।
- राज्य के छात्र छात्राओं को इस योजना के तहत आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और उनका जीवन स्तर ऊपर उठेगा।
- इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- बिहार सरकार द्वारा छात्रों को 4 लाख रूपये तक का लोन वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के तहत निम्नलिखित कार्यो के लिए भी ऋण प्रदान किया जाएगा :-
- आजीविका और उनकी शिक्षा पर होने वाले खर्चे के लिए।
- उनके शिक्षण शुल्क (हॉस्टल सहित) खर्चे के लिए।
- छात्रावास की अनुपलब्धता में किराए के आवास के लिए।
- यह योजना आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित छात्रों के लिए लाभकारी होगी।
योजना का उद्देश्य
-
उच्च शिक्षा सभी छात्रों की पहुँच में लाना
-
आर्थिक समस्याओं के कारण पढ़ाई में रुकावट रोकना
-
रोजगार उन्मुख कोर्स के लिए मदद
-
राज्य में शिक्षित और कुशल मानव संसाधन तैयार करना
कितना मिलता है ऋण?
-
अधिकतम ₹4,00,000 तक
-
बहुत ही कम ब्याज दर
-
लड़कियों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए ब्याज नहीं
-
ऋण की वापसी नौकरी/रोजगार मिलने के बाद
किन कोर्सों पर मिलेगा लाभ?
-
स्नातक (BA, BSc, BCom)
-
इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट
-
IT, Polytechnic, Nursing, Pharmacy
-
BCA, BBA सहित अन्य प्रोफेशनल और तकनीकी कोर्स
राज्य के बाहर मान्यता प्राप्त संस्थानों में एडमिशन लेने पर भी ऋण उपलब्ध है।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
-
बिहार का निवासी छात्र
-
12वीं / समकक्ष परीक्षा पास
-
मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकन
-
उम्र सीमा निर्धारित
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत छात्र को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
- उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रूपये का ऋण।
- मात्र 4 प्रतिशत की सरल ब्याज की दर।
- महिला, दिव्यांग और ट्रांस्जेंडरो के लिए 1 प्रतिशत सरल ब्याज की दर।
पात्रता
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए निम्नलिखित व्यक्ति पात्र होंगे :-
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी जिस शिक्षण संस्थान से पढ़ा हो वो राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो।
- यदि कोई आवेदक एक निश्चित स्तर की डिग्री प्राप्त कर चुका है, तो वह उसी स्तर के पाठ्यक्रम के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के विधार्थी 12वी पास होना चाहिए।
- आवेदन की तिथि को आवेदक की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं हो।
- पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पॉलिटेक्निक पाठ्यकर्म के लिए 10वी परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी।
आवश्यक दस्तावेज
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट।
- उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिले का प्रमाण-पत्र।
- विद्यार्थी, माता-पिता और में से सभी के 2-2 फोटो।
- परिवार का आय प्रमाण-पत्र।
- बैंक अकाउंट पासबुक।
- पॉलिटेक्निक पाठ्यकर्म के लिए 10वी का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र।
- आवदेक का पहचान पत्र
आवेदन प्रक्रिया
-
ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन
-
आवश्यक दस्तावेज:
-
आधार कार्ड
-
12वीं की मार्कशीट
-
एडमिशन लेटर
-
बैंक खाता
-
फोटो और अन्य पहचान पत्र
-
-
जिला निबंधन और परामर्श केंद्र (DRCC) में सत्यापन
-
स्वीकृति के बाद बैंक से राशि जारी
यह योजना बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। बिना आर्थिक चिंता के छात्र अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं, चाहे वह डॉक्टर, इंजीनियर, मैनेजर या किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा हो।