- June 10, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Category: Uttar Pradesh
हमारे देश में केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार वह सभी लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत से योजना लाते रहते हैं चाहे वह सुकन्या समृद्धि योजना हो, बालिका प्रोत्साहन हों। आज हम जिस योजना के बाड़े में बताएंगे उसका नाम है Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana इस योजना को उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा लाया गया हैं इस योजना के तहत लड़कियों को जन्म से लेकर पढ़ाई तक 25000 रुपए दिए जाएंगे।
| योजना का नाम | Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana |
| योजना का उद्देश्य | लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| राशी | 25000 |
| अधिकारिक वेबसाइट | https://mksy.up.gov.in/ |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या हैं?
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एक बेहतरीन सरकारी योजना है जो उत्तर प्रदेश की बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, सरकार बेटियों को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई के दौरान कुल 25,000 रुपये देती है। यह पैसा अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि हर बेटी अच्छी शिक्षा ले सके। इस योजना से बेटियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। इससे बेटियों को बाल विवाह जैसे बुरे कामों से बचाया जा सकता है। यह योजना समाज में बेटियों के प्रति लोगों का नजरिया बदलने में अहम भूमिका निभाएगी।
कब और कितना रुपए मिलेंगे
- जब बच्ची का जन्म होगा उसी समय 5000 रुपए मिल जाएंगे।
- जन्म के 12 महिने के बाद 2000 रुपए दिए जाएंगे।
- पहली बार स्कूल में नाम लिखवाने पर 3000 रुपए मिलेंगे
- 6वीं क्लास में 3000 रुपए,9 वीं में 3000 रुपए और 12 वीं में जाने पर 7000 रुपए आपको मिलेंगे।
इस योजना उद्देश्य क्या है ?
कन्या सुमंगला योजना एक ऐसी सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस योजना के जरिए सरकार लड़कियों को आर्थिक मदद देती है ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।इस योजना से लड़कियों को पढ़ाई छोड़कर शादी करने से रोका जा सकता है। साथ ही, इससे लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है। सरकार चाहती है कि हर लड़की पढ़ी-लिखी हो और समाज में अपना योगदान दे सके। इस योजना से न सिर्फ लड़कियों का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि पूरे समाज का भी विकास होगा।
आवश्यक दस्तावेज
- गार्डियन का आधार कार्ड
- आधार लिंक्ड मोबाईल नम्बर
- बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
पात्रता
- इस योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के नागरिकों ही मिलेगा।
- लड़की के पास जन्म प्रमाण पत्र होना चाहीए।
- लड़की का जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद होना चाहीए।
- यह योजना गरीबों के लिए बनाया गया हैं।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले, अपने कंप्यूटर या मोबाइल में इंटरनेट खोलें और https://mksy.up.gov.in/ इस वेबसाइट को टाइप करें और एंटर दबाएं। यह कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “नया उपयोगकर्ता-खुद को पंजीकृत करें” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- सारी जानकारी भरने के बाद, “रजिस्टर” के बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करने के बाद आपको एक यूजर आईडी मिलेगा। इस यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आप दोबारा लॉगिन कर सकते हैं।
- अब वापस होम पेज पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपको पूछे गए सभी सवालों के जवाब ध्यान से देना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। जैसे- आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आदि।
- सारी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, “सबमिट” के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको डिटेल्स दिखेंगे उनका प्रिंटआउट निकाल लें।
फायदा
- लड़कियों को जन्म में 5000 रुपए मिलते हैं।
- 12 वीं कक्षा तक कुल 25000 रुपए मिल जाते हैं।
- लड़कियों को पढ़ाई में फायदा होता हैं।
- इस योजना से बच्चियां आत्मनिर्भर बनेगी।