ekYojana

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना (Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana) राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण किसान कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली खर्च को कम करना और खेती को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार पात्र किसानों को बिजली बिल पर प्रतिमाह ₹1,000 तक का अनुदान देती है, जिसका मतलब है कि एक किसान सालाना ₹12,000 तक की सब्सिडी पा सकता है, जिससे कुल बिजली खर्च काफी हद तक कम हो जाता है।

राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के किसानों के जीवन कल्याण एवं लाभ के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम है ‘Mukhymantri Kisan Mitra Urja Yojana’ यह किसान भाइयों के जीवन स्तर में सुधार लाने एवं उनकी आय में वृद्धि करने का एक नया कदम है। आज के इस पोस्ट में हम आपको इसी योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं इसलिए पोस्ट के अंत तक हमारे साथ बन रहे।

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का अवलोकन

योजना का नाम Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Rajasthan
शुरू की गई राजस्थान सरकार द्वारा
संबंधित विभाग Energy Sector, Government of Rajasthan
लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी वर्ग के किसान
लाभ अधिकतम 12,000 रुपये प्रति वर्ष बिजली बिल सब्सिडी
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/home

योजना उद्देश्य

इस योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य के गरीब किसानों को कम लागत पर खेती करने में सक्षम बनाना है और उन्हें खेती-बाड़ी करने एवं बिजली की बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है जिसके लिए अगर किसान उपभोक्ता के बिजली का बिल ₹1000 प्रति माह से काम आता है तो इस स्थिति में बिल की राशि एवं अनुदान राशि के बीच का अंतर लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे-सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा  किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की यह एक खास पहल है।

 पात्रता मानदंड

1. आवेदक किसान राजस्थान राज्य का मूल नागरिक होना चाहिए।

2. राज्य के वे सभी किसान उपभोक्ता जिनके पास बिजली मीटर कनेक्शन है इस योजना में आवेदन करने के पात्र हैं।

3. केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी या आयकरदाता किसान इस योजना के अंतर्गत आवेदन के पात्र नहीं हैं।

4. इस योजना Mukhymantri Kisan Mitra Urja Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी किसान को पहले अपने बकाया बिल राशि का भुगतान करना होगा तभी उन्हें इस योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना (Mukhymantri Kisan Mitra Urja Yojana) को आरंभ करने की घोषणा वर्ष 2021-22 के बजट पेशकश के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा की गई थी।
  • इस योजना के माध्यम से किसान बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह ₹1000 की अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
  • योजना के सभी पात्र कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण निगम के द्वारा इस योजना के अंतर्गत डव मासिक बिलिंग व्यवस्था के आधार पर बिजली का बिल जारी किया जाएगा।
  • इस योजना (Mukhymantri Kisan Mitra Urja Yojana) पर सरकार 1450 करोड रुपए खर्च करेगी।
  • किसान द्वारा बकाया बिल राशि का भुगतान कर देने पर अनुदान राशि आगामी बिजली के बिल के साथ देय होगी।
  • बिजली बिल की 60% राशि राशि अनुपातिक आधार पर हर महीने देय होगी जो अधिकतम ₹1000/माह होगी।

आवेदन प्रक्रिया

यदि आप सीएम किसान मित्र ऊर्जा योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रियाओं का ध्यानपूर्वक पालन करें।

Step 1: इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान राज्य विद्युत निगम (डिस्कॉम) कार्यालय पहुंचना होगा।

Step 2: वहां जाने के बाद आपको इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए विशिष्ट आवेदन पत्र एकत्र करना होगा।

Step 3: आवेदन पत्र में सभी जानकारी ठीक से भरें और आवश्यक दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।

Step 4: फिर आपको उस आवेदन पत्र को निर्धारित स्थान पर जमा करना होगा।

 

मुख्य रूप से यह योजना राजस्थान के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, खेती पर लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जाती है। इससे सरकार यह सुनिश्चित करती है कि बिजली की लागत किसान की उत्पादन लागत में बोझ न बने और वे अपने खेतों में आवश्यक विद्युत उपयोग आराम से कर सकें।



Leave a Reply

× How can I help you?