- June 12, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Category: Bihar
बिहार राज्य सरकार अपने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। हाल ही में बिहार सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री मेधावृति योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में निवास करने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि उन छात्रों को दी जाएगी जिन्होंने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं।
Mukhyamantri Medhavriti Yojana के तहत राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को ₹15000 की प्रोत्साहन राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान करने की घोषणा की है। अगर बिहार राज्य में निवास करते हैं और आवास योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि को प्राप्त करना चाहती है। तो इस योजना में आपको आवेदन करना होगा।
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना जैसे बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। यह छात्रों के लिए काफी महत्वाकांक्षी योजना है। क्योंकि इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार राज्य के उन सभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। जिन्होंने 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी में पास की है। इस योजना का लाभ केवल बालिका छात्राएं ले सकती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana के अंतर्गत लड़कियों को जिन्होंने 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी के साथ पास की है उन्हें ₹15000 की छात्रवृत्ति राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। वहीं 12वीं कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों को ₹10000 की छात्रवृत्ति राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छात्रवृत्ति सहायता राशि सीधे छात्र लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
ताकि वह इस राशि का उपयोग करके अपनी पढ़ाई से जुड़ी जरूरत को पूरा कर सकें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को कुछ पात्रता को पूरा करते हुए योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मेधावृति योजना |
| राज्य का नाम | बिहार |
| साल | 2024 |
| लाभार्थी | 12वीं कक्षा की छात्रा |
| उद्देश्य | छात्राओं छात्रवृति प्रदान |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य
बिहार राज्य में ऐसे काफी परिवार की बालिकाएं है जो परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं इसलिए बिहार राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा पास करने वाली अनुचित और अनुसूचित जनजाति की छात्रों को ₹10000 से लेकर ₹15000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।ताकि राशि प्राप्त करके छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें। यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
फायदे
छात्रों के हित में शुरू की गई बिहार मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना काफी कल्याणकारी योजना है। इस योजना के शुरू होने से राज्य की बालिका छात्रों के लिए काफी फायदे होंगे। इसके कुछ महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं-
- इस योजना को बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है.
- Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024 Bihar के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा प्रथम स्थान के साथ पास करने वाली छात्रों को ₹15000 और और द्वितीय स्थान के साथ पास करने वाली छात्रों के लिए ₹10000 की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे छात्र लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि का उपयोग करके बालिका छात्र अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से जारी रख सकेगीं।
पात्रता
Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024 का लाभ राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित की गई पात्रताओं को पूरा करने वाली बालिका छात्र को दिया जाएगा। इस योजना से जुड़ी निर्धारित की पात्रता कुछ इस प्रकार है-
- योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की मूल निवासी बालिका छात्र को दिया जाएगा।
- इस योजना में केवल बिहार की 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के साथ पास करने वाली बालिका छात्र आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना में केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रा ही पात्र हैं।
- योजना का लाभ केवल अविवाहित बालिकाओं को दिया जाएगा
दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिन्हें आवेदन फार्म के साथ संकलन करना होगा। जो की आवेदनकर्ता बालिका छात्र के पास होना अनिवार्य है। जरूरी दस्तावेजो की सूची नीचे दी गयी है-
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट फ़ोटो
आवेदन कैसे करें?
अगर आप बिहार राज्य की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रा है और आपने 12वीं कक्षा प्रथम स्थान या द्वितीय स्थान के साथ पास की है। तो आपको CM Medhavriti Yojana में अपना आवेदन जरूर कर देना चाहिए। योजना में आवेदन करना काफी आसान है जिसके बारे में नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है।। आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से इस योजना में अपना आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप यहां क्लिक करके सीधे वेबसाइट पर जा सकते है।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आ जाएंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको Students Click Here Apply का ऑप्शन मिलेगा इसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके यहां पर New Student Registration काफी कल मिलेगा इसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको कुछ दिशा निर्देशों को पढ़कर नीचे दिए गए कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।
- कंटिन्यू बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024 Registration Form खुल जाएगा जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को इस आवेदन फार्म के साथ अपलोड करना होगा
- अब अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा सबमिट बटन पर क्लिक करते ही इस योजना में आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा