ekYojana

इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा₹4000 दिए जाएंगे। ओडिशा सरकार के द्वारा कुछ दिन पहले ही यानी 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश में घोषणा की गई है। इस बजट में मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एक नई और लाभदायक योजना, ओडिशा सीएम किसान योजना, की घोषणा किया है। इस योजना के लिए राज्य सरकार के द्वारा 1,935 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिसके तहत प्रत्येक किसान को हर साल 4,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी। यह राशि दो किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिस तरह से प्रधानमंत्री किसान योजना के माध्यम से ₹6000 किसानों को तीन किश्तियों में दिया जाता है। इस प्रकार से यह भी योजनाओं ने लाभ देगी। यानी दोनों योजना के माध्यम से किसानों को 10000 तक की आर्थिक मदद हर साल दिया जाएगा।

योजना का नाम सीएम किसान योजना ओडिशा (CM Kisan Yojana Odisha)
शुरुआत का वर्ष 2024
लाभार्थी छोटे, सीमांत, और भूमिहीन किसान
वित्तीय सहायता ₹4,000 (छोटे और सीमांत किसानों के लिए), ₹12,500 (भूमिहीन किसानों के लिए)
भुगतान की प्रक्रिया सीधे बैंक खाते में दो या तीन किस्तों में भुगतान
कुल बजट ₹1,935 करोड़
उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण (मुख्यमंत्री किसान पोर्टल)

सीएम किसान योजना

यह योजना ओडिशा के किसानों को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। अगर आप भी राज्य के किसान हैं, तो यह योजना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक मदद यानी हर साल ₹4000 यह योजना के माध्यम से उड़ीसा की सरकार देगी।

ओडिशा सरकार ने सीएम किसान योजना 2024 की शुरुआत की है, जो किसानों के जीवनस्तर को सुधारने और कृषि क्षेत्र में स्थिरता लाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत, भूमिहीन किसानों को 12,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे खेती में ध्यान केंद्रित कर सकें। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके।

उद्देश्य

ओडिशा सीएम किसान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में कृषि पद्धतियों में सुधार करना और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस योजना का फोकस कृषि क्षेत्र में सतत विकास और किसानों की आजीविका को सशक्त बनाना है।

योजना के लाभ

1. छोटे और सीमांत किसान

  • ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र छोटे और सीमांत किसानों को सीएम किसान योजना के तहत हर साल ₹4,000 मिलेंगे।
  • पीएम किसान योजना के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के किसानों को ₹6,000 की वार्षिक मदद मिलेगी।
  • इन दोनों योजनाओं से छोटे और सीमांत किसानों को कुल ₹10,000 प्रति वर्ष की सहायता प्राप्त होगी।

2. मध्यम और बड़े किसान

  • इन किसानों को केवल पीएम किसान योजना के तहत हर साल ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाएंगे।

3. भूमिहीन कृषि परिवार

  • भूमिहीन कृषि परिवारों को सीएम किसान योजना के तहत ₹12,500 की सहायता तीन किस्तों में दी जाएगी, ताकि उनकी आय और जीवनस्तर में सुधार हो सके।

पात्रता के नियम

  1. छोटे और सीमांत किसान जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं।
  2. भूमिहीन कृषि परिवार, जो खेती में संलग्न हैं लेकिन जमीन के मालिक नहीं हैं।
  3. आवेदक को ओडिशा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  4. आधार लिंक्ड बैंक खाता अनिवार्य है।

जरूरी दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. बैंक पासबुक (प्रथम पृष्ठ की कॉपी)
  4. छोटे और सीमांत किसानों के लिए भूमि रिकॉर्ड की कॉपी।
  5. भूमिहीन किसानों के लिए मनरेगा जॉब कार्ड।

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को मुख्यमंत्री किसान वेब पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें:

  • ओडिशा सीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और भूमि से संबंधित विवरण को ध्यानपूर्वक भरें।
  • जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।


Leave a Reply

× How can I help you?