ekYojana

झारखंड सरकार के ई-कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह योजना केवल झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए है, जो पोस्ट-मैट्रिक पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य छात्रवृत्ति के वितरण और कार्यान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। साथ ही, यह आवेदन प्रक्रिया, स्वीकृति और छात्रवृत्ति वितरण की गति को भी बढ़ाता है। झारखंड ई-कल्याण छात्रवृत्ति 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 है। इच्छुक छात्र ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना का नाम ई-कल्याण पोस्ट-2025
लक्ष्य झारखंड के SC/ST/OBC/EWS वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
पात्रता झारखंड के स्थायी निवासी, SC/ST/OBC/EWS वर्ग के छात्र
पाठ्यक्रम इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, ITI, मेडिकल
दस्तावेज़ आवश्यक मैट्रिक मार्कशीट, पिछले वर्ष का मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, बोनाफाइड सर्टिफिकेट

ई-कल्याण छात्रवृत्ति 2024-25

ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना झारखंड राज्य के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को पोस्ट-मैट्रिक पाठ्यक्रमों में पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। साथ ही, यह आवेदन प्रक्रिया, स्वीकृति और छात्रवृत्ति वितरण की गति को भी बढ़ाता है। झारखंड ई-कल्याण छात्रवृत्ति 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 है। इच्छुक छात्र ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड 

कोर्स इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, ITI, मेडिकल।
निवास आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
श्रेणी केवल SC/ST/OBC/EWS के छात्र।
परिवार की आय SC/ST: अधिकतम वार्षिक आय ₹2.5 लाख।
OBC: अधिकतम वार्षिक आय ₹2.5 लाख।

आवश्यक दस्तावेज़ 

आवेदन प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें:

  1. मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र (10वीं का मार्कशीट)
  2. पिछले वर्ष का अंक प्रमाण पत्र
  3. छात्र का फोटो
  4. आधार कार्ड
  5. बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  6. आय प्रमाण पत्र (01 अप्रैल 2024 के बाद निर्गत)
  7. जाति प्रमाण पत्र
  8. निवास प्रमाण पत्र
  9. बैंक पासबुक की कॉपी
  10. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट

Apply Online कैसे करें

  1. इसके आधिकारिक वेबसाइट https://ekalyan.cgg.gov.in/ में जाना होगा।
  2. नए पंजीकरण के लिए आपको इसके होम पेज पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  3. पंजीकरण के बाद अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. आवेदन करने के लिए अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 5. सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  5. फॉर्म पूरा करने के बाद OTP दर्ज करें और आवेदन को सबमिट करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए फॉर्म की प्रति सुरक्षित रखें।


Leave a Reply

× How can I help you?