- December 17, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Jharkhand, Latest Govt Schemes
ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के पात्र छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजिटल स्वरूप है। ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनती है। छात्रवृत्ति की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होती है और समय पर सहायता मिल पाती है। यह व्यवस्था छात्रों के बीच भरोसा और सुविधा दोनों को बढ़ाती है।
उद्देश्य
सरकार द्वारा चलाया गया E Kalyan Scholarship Yojana का मुख्य उद्देश्य है की राज्य के गरीब छात्र को उनके आगे की पढ़ाई में कोई भी बाधा न आये। इस योजना के तहत गरीब SC, ST और OBC वर्ग के 10वीं पास छात्र को उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता रूप में छात्रवृति दिया जा रहा है। इस योजना के तहत छात्र को 19000 से लेकर 90000 रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
लाभ
E Kalyan Scholarship Yojana का निम्नलिखित लाभ है:
- इस योजना का सबसे बड़ा लाभ है की गरीब छात्र को उनके आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है।
- इस योजना का लाभ है की सभी योग्य छात्र को 90,000 रूपये तक की छात्रवृति मिलेगी।
- इस योजना का लाभ है की यह योजना खास करके झारखण्ड राज्य के छात्रों के लिए है।
- इस योजना का लाभ है की राज्य के सभी SC, ST और OBC वर्ग के 10वीं पास छात्र को मिलेगा।
- इस योजना का लाभ है की अब किसी भी छात्र को आर्थिक तंगी के कारण उनके शिक्षा में कोई भी बाधा नहीं आएगी।
दस्तावेज
E Kalyan Scholarship Yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- बैंक खाता पासबुक
- विद्यार्थी का हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
पात्रता
E Kalyan Scholarship Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए:
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक झारखण्ड का निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को SC, ST और OBC वर्ग का होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के परिवार की आय 2.5 लाख से कम होने चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास खुद का बैंक खाता होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के परिवार के किसी भी सदस्य सरकारी जॉब में कार्यरत न हो।
आवेदन प्रक्रिया
E Kalyan Scholarship Yojana में आवेदन करने हेतु निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको इस योजना में आवेदन करने के लिए इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने होमपेज आएगा जिसमे आपको Post-Matric पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमे आपको अपना आधार नंबर,अपना नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके आधार वेरीफाई पर क्लिक करना है, जो की आपको होमपेज पर आपको लिंक मिलेगा।
- लॉगिन होने के बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी Personal Details, Academics Detail और Bank Details भर कर सबमिट कर देना है।
- अब आपको आपको सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आप अपना आवेदन फाइनल सबमिट कर लेना है।
इस तरह से आप E Kalyan Scholarship Yojana में आवेदन कर सकेंगे।
इस योजना के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर के छात्र शामिल किए जाते हैं। पात्रता मानदंडों में पारिवारिक आय सीमा, शैक्षणिक प्रदर्शन और संस्थान की मान्यता जैसे बिंदुओं को ध्यान में रखा जाता है। राज्य सरकारें अपनी-अपनी जरूरतों के अनुसार इस योजना का क्रियान्वयन करती हैं, जिससे स्थानीय छात्रों को सीधा लाभ मिलता है।
कुल मिलाकर, ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक प्रभावी कदम है। यह योजना न केवल छात्रों को आर्थिक सहारा देती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित भी करती है।