ekYojana

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना – हरियाणा सरकार की एक प्रमुख सामाजिक-आर्थिक पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के सबसे गरीब अंत्योदय परिवारों की वार्षिक आय को बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत उन परिवारों को चुना जाता है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय बहुत कम होती है (विशिष्ट मानदंड के अनुसार ₹1,00,000 से कम) और सरकार उन्हें विभिन्न सहायता कार्यक्रमों से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना चाहती है।

उद्देश्य

Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana का उद्देश्य गरीब परिवार की आय में बढ़ोतरी करना। इस योजना के अनुसार सभी योग्य परिवार को रोजगार सृजन का अवसर मिलेगा जिससे वो अपनी गरीबी को दूर कर  सकेंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। इस योजना का लाभ 100000 परिवार को मिलेगा।

लाभ

  • इस योजना का लाभ उन परिवार को मिलेगा जिनकी सालाना आय 1,00,000 से कम है और उनकी आय में बढ़ोतरी करने का प्रयास किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी की आय लगभग ₹8000 से ₹9000 प्रतिमाह करने का प्रयास किया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य के 22 जिलों में प्रारम्भ किया गया है।
  • इस योजना के तहत सरकार गरीब परिवारों के पहचान पात्र बनाएगी जिसके बाद सरकार उन परिवार की आय में वृद्धि करेगी।
  • इस योजना की मदद से सरकार राज्य की गरीबी और बेरोजगार दर  को कम करने का प्रयास किया है।

योजना का लक्ष्य है कि अंत्योदय परिवारों की आय कम से कम ₹1,80,000 प्रति वर्ष तक पहुंचाई जाए, ताकि गरीबी-रेखा से ऊपर उठने में मदद मिले। इसके लिए सरकार कई उपाय करती है—जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार या वेतन रोजगार से जोड़ना, वित्तीय सहायता व ऋण स्कीमों से कनेक्ट करना और स्थानीय विभागों/बैंकों के माध्यम से रोजगार मेलों का आयोजन।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • परिवार पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर


Leave a Reply

× How can I help you?