ekYojana

महिलाओं को रोजगार के लिए महिला समृद्धि योजना के माध्यम से ₹60,000 तक का लोन दे रही है, ताकि वह अपने आप को आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ा सके। महिला समृद्धि योजना के माध्यम से सरकार उन्हें लोन देती है ताकि वह अपना छोटा-मोटा बिजनेस चला सके। यदि महिला समृद्धि योजना  के माध्यम से आप लाभ लेना चाहते हो और इस योजना को डिटेल से जानना चाहते हो तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

योजना का नाम महिला समृद्धि योजना 2025
राज्य हरियाणा
लाभार्थी अनुसूचित जाति (SC) की महिलाएं
लोन राशि ₹60,000 तक
ब्याज दर 5% वार्षिक
उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
आयु सीमा 18 से 45 वर्ष
जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक आदि
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (सरल हरियाणा पोर्टल)
वेबसाइट saralharyana.gov.in

महिला समृद्धि योजना 2025

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2025 के बारे में बात करें तो महिलाओं के हित के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा चलाई गई एक अच्छी योजना है। जो आर्थिक रूप से कमजोर है, और अपने बिजनेस को आगे बढ़ना चाहती है। उनको आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरूआत की है। हरियाणा महिला समृद्धि योजना के माध्यम से खास करके अनुसूचित जाति (SC) से आने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद करने के लिए ही इस योजना को लाया है।

इसके तहत को 60000 तक का लोन आसानी से ले सकते हैं। मात्र 5% ब्याज दर पर आप लोन ले सकते हो। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (HSFDC) विभाग के द्वारा Mahila Samridhi Yojana 2025 को लेकर विज्ञापन भी जारी किया गया था, ताकि महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर की और आगे बढ़ा सके।

उद्देश्य

महिला समृद्धि योजना के मुख्य उद्देश्य के बारे में बात करें तो सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही इस योजना की शुरूआत किया है। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (HSFDC) विभाग के द्वारा Mahila Samridhi Yojana 2025 को लेकर विज्ञापन भी जारी किया गया था। इस योजना के तहत ₹60,000 वह भी 5% की सालाना ब्याज दर पर आपको मिल रहा है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि होना अनिवार्य है।

लाभार्थी

  • ब्यूटी पार्लर
  • बुटीक
  • चूड़ी की दुकान
  • कॉस्मेटिक की दुकान
  • चाय की दुकान
  • सिलाई की दुकान
  • कपड़े की दुकान

लाभ

  • यदि आप हरियाणा की मूल निवासी हो तो इस योजना का लाभ उठा सकते हो।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम आपकी उम्र 18 से लेकर 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • हरियाणा महिला समृद्धि योजना के माध्यम से खास करके अनुसूचित जाति (SC) से आने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद करने के लिए ही इस योजना को लाया है।

    ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

    महिला समृद्धि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करना चाहते तो नीचे दिए गए बातों को फॉलो करें:

    • सबसे पहले, आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाना होगा।
    • होम पेज खुलने के बाद न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
    • अब एक नया फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे – नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, राज्य का नाम और कैप्चा कोड भरना होगा।
    • सभी विवरण सही-सही भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
    • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद फिर से होम पेज पर जाएं और लॉगिन सेक्शन में अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
    • लॉगिन करने के बाद उपलब्ध योजनाओं की सूची में से “महिला समृद्धि योजना” का चयन करें।
    • योजना का आवेदन पत्र खुलने के बाद, इसमें मांगी गई सभी जानकारी सटीक और सही तरीके से भरें।
    • फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
    • सभी जानकारी सही भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
      इसी प्रकार से इसके लिए आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होती है।


Leave a Reply

× How can I help you?