- June 17, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Category: Chhattisgarh
इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं अब अपना नाम लिस्ट में आसानी से देख सकती हैं। अगर आप भी इस योजना की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम इस योजना से जुड़े हर प्रमुख विवरण को बताएंगे।
महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य में आरंभ की गई है। यह योजना महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, और इसका प्रबंधन महिला एवं बाल विकास विभाग कर रहा है। योजना के तहत, प्रति महीने लाभार्थियों को बैंक अकाउंट में एक हजार रुपये की राशि मिलती है। आवेदन करने के लिए महिलाओं को आवेदन फार्म भरना होता है, और फिर उन्हें लाभार्थी सूची की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। सूची तय करने से पहले, विभाग द्वारा सभी जानकारी की सत्यापन किया जाता है। इस योजना के तहत जो महिलाएं लाभार्थी बनती हैं, उन्हें हर महीने सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।
लाभ
- छत्तीसगढ़ राज्य में विवाहित महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे वर्षभर में प्रत्येक महिला को 12,000 रुपये मिलेंगे।
- इस योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा और उनके आश्रित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार किया जाएगा।
- यह योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का उद्देश्य रखती है।
- महिलाओं को अपने घर की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी से भी हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- इससे महिलाओं का स्थान और मजबूत होगा।
पात्रता
- इस योजना के लिए आवेदनकर्ता महिला को मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ में निवास करने वाली होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 60 साल तक रखी गई है।
- यह योजना विवाहित महिलाओं के लिए है, इसलिए महिला का विवाह होना आवश्यक है।
- यहां राज्य की महिलाएं जो विधवा, तलाकशुदा, या फिर परित्यागिता हैं, भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के पास एक बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो।