- December 16, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Central Govt Schemes, Latest Govt Schemes
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना किसानों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और सिंचाई लागत कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा आधारित समाधान अपनाकर किसानों को डीजल पर निर्भरता से मुक्ति दिलाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना कृषि और ऊर्जा—दोनों क्षेत्रों में सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जाती है।
प्रधानमंत्री-कुसुम योजना
प्रधानमंत्री-कुसुम योजना किसानो के लिए है जिससे किसान भाई खेत की सिंचाई कम लागत में उच्चतम गुणवत्ता की कर सके। इस योजना के तहत सरकार आने वाली 10 साल में 3 करोड़ सोलर पंप तक लगाने वाली है। इस योजना के तहत 2 हार्सपावर से 5 हार्सपावर तक के सोलर पंप पर 90 % तक का अनुदान सरकार देगी।
उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की सरकार किसानो को बिना लागत के बिजली प्रदान करे। इस योजना के तहत किसानो को खेतो की सिंचाई के लिए सोलर पंप दिया जायेगा। इस योजना के तहत अगर किसान भाई ग्रिड बना कर बिजली प्रयोग करते है तो उन्हें इसकी कीमत भी मिलेगी। सरकार का उद्देश्य यही है की किसान को खेती के लिए मुफ्त बिजली प्रदान किया जाए।
लाभ
- इस योजना के तहत किसान अपने खेतो की सिंचाई आसानी से क्र सकते है क्युकी 24 बिजली मिलेगी।
- इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है की कम कीमत पर सौर सिंचाई प्रदान किया जा सके।
- किसान सोलर पैनल से जो भी अतिरिक्त बिजली बनेगी उसे बेच सकते है जहाँ से किसान को 1 माह में 6000 की मदद होगी।
- इस योजना के तहत किसान अपनी बंजर जमीं का प्रयोग कर सकते है उस जमीं पर सोलर पैनल लगा कर।
दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- रजिस्ट्रेशन की कॉपी
- ऑथराइजेशन लेटर
- जमीन जमाबंदी की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी किया गया नेटवर्थ सर्टिफिकेट
पात्रता
PM Kusum Yojana का लाभ लेने हेतु आपके पास निम्नलिखित पात्रता होना चाहिए:
- लाभार्थी भारत का निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदक 0.5 मेगावाट से 2 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए आवेदन कर सकता है।
- लाभार्थी अपनी जमीं के अनुपात में 2 मेगावाट क्षमता के लिए आवेदन कर सकता है।
- इस योजना का लाभ लेने की लिए प्रत्येक मेगावाट के लिए 2 हेक्टेयर भूमि की आवश्यता होगी।
आवेदन शुल्क
इस योजना के अंतर्गत आवेदक को सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए आवेदन करने के लिए 5000 रुपए प्रति मेगावाट तथा GST की दर से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा यह भुगतान प्रबंध निर्देशक राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के रूप मे किया जाएगा, आवेदन करने के लिए 0.5 मेगावाट से लेकर 2 मेगावाट तक के लिए आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार है।
| मेगा वाट | आवेदन शुल्क |
| 0.5 मेगावाट | ₹ 2500 + जीएसटी |
| 1 मेगावाट | ₹5000 + जीएसटी |
| 1.5 मेगावाट | ₹7500 + जीएसटी |
| 2 मेगावाट | ₹10000 + जीएसटी |
आवेदन करने की प्रक्रिया
PM Kusum Yojana मे आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा।
- होमपेज पर आपको Online Registration पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके पास एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछी जाएगी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आदि जानकारी को भर देना है।
- इसके बाद जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर देना है।
- इसके बाद निचे सबमिट पर क्लिक कर देना है।
कुल मिलाकर, पीएम कुसुम योजना किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने, उनकी आय में वृद्धि करने और देश को स्वच्छ ऊर्जा की ओर ले जाने की एक दूरदर्शी पहल है। आने वाले वर्षों में इस योजना से लाखों किसानों को लाभ मिलने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।