- July 23, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Category: Central Govt Schemes
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के साथ अब किसानों को फसल के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है, फसल के नुकसान के लिए सरकार इस योजना के तहत किसानों को लाभ देने के लिए ही बनाया गया है वैसे देखा जाए तो केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना को लेकर 2025-26 तक बढ़ा दिया गया है। जहां पर सरकार इसके लिए ₹69,515.71 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। Pradhanmantri Fasal Bima Yojana की शुरुआत सरकार के द्वारा 2016 में किया गया था। प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों के फसल को नुकसान होता है उसी की भरपाई के लिए सरकार ने इस योजना का निर्माण किया गया है।
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2025 |
|---|---|
| शुरुआत वर्ष | 2016 |
| योजना का उद्देश्य | प्राकृतिक आपदाओं से फसल को हुए नुकसान की भरपाई करना |
| लाभार्थी | सभी किसान (छोटे, सीमांत व बड़े) |
| बीमा कवर | सूखा, बाढ़, कीट संक्रमण, चक्रवात, बेमौसम बारिश आदि से हुए नुकसान |
| कुल बजट (2025-26) | ₹69,515.71 करोड़ |
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | PMFBY आधिकारिक वेबसाइट |
केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए इस योजना की शुरुआत 2016 में की गई थी. प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों के फसल को नुकसान होता है उसी की भरपाई के लिए सरकार ने इस योजना का निर्माण किया गया है।
उद्देश्य
PM Fasal Bima Yojana के मुख्य उद्देश्य के बारे में बात करें तो भारत सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए ही शुरू किया गया है ताकि इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण फसल की भरपाई के लिए सरकार उन्हें आर्थिक मदद कर सके।
एक बार फिर से किस उसे फसल को गाकर अपनी रोजी-रोटी कमा सके। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ अलग-अलग फसलों के लिए अलग-अलग राशि केंद्र के द्वारा किसानों को दी जाएगी।
दस्तावेज़
इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट आपके पास होना अनिवार्य है, जो कुछ इस प्रकार से है:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- खसरा नंबर
- बुवाई प्रमाण पत्र
- गांव की पटवारी
- भूमि से संबंधित दस्तावेज आदि चीजों का होना अनिवार्य है।
पात्रता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को नीचे पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:
- यह योजना केवल किसानों के लिए उपलब्ध है, चाहे वे छोटे, सीमांत या बड़े किसान हों।
- आवेदन करने के लिए किसान के पास भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र या पट्टे पर ली गई जमीन का दस्तावेज़ होना जरूरी है।
- यह योजना उन किसानों के लिए भी उपलब्ध है, जिन्होंने किसी बैंक या वित्तीय संस्थान से कृषि ऋण लिया है और उन किसानों के लिए भी जो स्वतंत्र रूप से खेती करते हैं।
- केवल उन्हीं फसलों का बीमा कराया जा सकता है जो राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित हैं और जिन्हें योजना के तहत मान्यता दी गई है।
- किसानों को अपने बीमा आवेदन को तय समय सीमा के भीतर जमा करना होगा ताकि वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
योजना के लाभ
- भारत सरकार किसानों के हित के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई है।
- 2016 में इस योजना को लाया गया था जिसके तहत प्राकृतिक आपदा से आने वाली दिक्कत के वजह से किसानों के नुकसान की भरपाई किसानों को मिल सके।
- इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने वाले फसलों की राशि अलग-अलग फसलों के हिसाब से दी जाती है।
- PMFBY को लेकर सरकार 69 हजार 515.71 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है।
Apply Online कैसे करें
- सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद “Farmer Corner” के विकल्प को चुनें।
- फिर “Guest Farmer” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन पत्र (Application Form) खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- जानकारी भरने के बाद सुरक्षा कैप्चा कोड डालें।
- अब “Create User” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र दोबारा खुलेगा।
- ध्यानपूर्वक सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सारी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद “Submit” पर क्लिक करें।
- अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो गया है!