- December 16, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Latest Govt Schemes, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई रोजगार संगम योजना का उद्देश्य राज्य के युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह योजना खास तौर पर उन युवाओं के लिए बनाई गई है, जो शिक्षा या प्रशिक्षण के बाद नौकरी की तलाश में हैं। रोजगार संगम योजना को राज्य में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या के समाधान और कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
क्या है रोजगार संगम योजना और इसके उद्देश्य?
रोजगार संगम योजना (UP Rojgar Sangam Yojana) उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित करने के लिए शुरू की गई एक अन्य महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत कक्षा 12वीं से ग्रेजुएट तक के युवाओं को प्रतिमाह ₹1000 से ₹1500 की आर्थिक सहायता राज्य सरकार की ओर से दी जाती है। इसी के साथ इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा जॉब फेयर यानी रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाता है जहां बेरोजगार शिक्षित और कुशल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य राज्य के वे युवा जो नौकरी की तलाश में है उन्हें आर्थिक सहायता और रोजगार उपलब्ध कराना है। इसी के साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाना है और प्रदेश में बेरोजगारी दर में कमी लाना है। इस योजना के माध्यम से युवा घर बैठे इंटरनेट का उपयोग करके आसानी से रोजगार ढूंढ कर आवेदन कर सकते हैं. संगम बेरोजगार योजना के अंतर्गत 70000 से भी अधिक जिलों के युवाओं को सरकार द्वारा रोजगार दिया जाएगा और 72000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार की नौकरियां शामिल होंगी।
पात्रताएं
युवक जो रोजगार संगम योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास निम्नलिखित
पात्रताओं का होना जरुरी है।
- उम्मीदवार मूल रूप से भारतीय नागरिक और उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवार युवा की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष या उसके बीच हो सकती है।
- उम्मीदवार कम से कम 12वीं पास या ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार के पास कोई रोजगार नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मौजूद मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- UP Rojgar Sangam Yojana 2025 Registration के लिए आपको सबसे पहले यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in पर जाना होगा।
- यहां आपको New Account वाले सेक्शन में जाकर Job Seeker वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपको Signup का ऑप्शन दिखाई देगा जहां आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि के माध्यम से साइन अप करना होगा।
- साइन अप कर लेने के बाद आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा इसमें आपसे कुछ डिटेल्स मांगी जाएगी इन्हें दर्ज कर दें।
- अब आपको अपना एजुकेशन क्वालिफिकेशन और बैंक अकाउंट डिटेल्स से संबंधित डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अब अंत में अपनी स्कैन फोटो और सिग्नेचर अपलोड करके Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह आसानी से आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाता है।
- आवेदन के सफल सत्यापन होने के पश्चात आपके खाते में बेरोजगारी भत्ते की रकम जमा की जाएगी।