ekYojana

अतुल माहेश्वरी योजना (Atul Maheshwari Scholarship Scheme) एक प्रमुख शिक्षा सहायता और छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहयोग देना है। यह योजना खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करते हैं।

इस योजना के अंतर्गत छात्रों को वित्तीय सहायता (स्कॉलरशिप) प्रदान की जाती है ताकि वे स्कूल और आगे की पढ़ाई बिना रुकावट जारी रख सकें। योजना का मूल उद्देश्य है कि पैसों की कमी किसी छात्र की प्रतिभा के आड़े न आए और हर योग्य विद्यार्थी को अवसर मिल सके।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

  • लक्षित वर्ग: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्र

  • शैक्षणिक स्तर: आमतौर पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी, कुछ श्रेणियों में आगे की पढ़ाई के लिए भी सहायता

  • सहायता का उद्देश्य: ट्यूशन फीस, किताबें, शैक्षणिक सामग्री और अन्य शिक्षा संबंधी खर्च

  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा या मेरिट आधारित चयन

  • पारदर्शिता: योग्यता, अंक और आय मानदंड के आधार पर चयन

क्यों महत्वपूर्ण है यह योजना?

भारत में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में अच्छे होते हुए भी संसाधनों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। अतुल माहेश्वरी योजना ऐसे विद्यार्थियों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आती है। यह न केवल शिक्षा को बढ़ावा देती है बल्कि सामाजिक समानता और प्रतिभा को पहचान देने का भी कार्य करती है।

यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में निजी संस्थाओं की सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) और समाजसेवा की भावना का उदाहरण भी मानी जाती है, जहां शिक्षा को भविष्य निर्माण का सबसे बड़ा साधन माना गया है।

लाभ :-

Atul Maheshwari Yojana के निम्नलिखित लाभ है :

  • इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है की यह 1 साल तक मान्य रहेगा।
  • इस योजना के तहत आपको न केवल छात्रवृति मिलती है बल्कि अलग अलग लोगो से मिलने का मौका मिलता है।
  • इस योजना के तहत 9वीं से 10वीं तक के छात्र को 30,000 रूपये और 11वीं से 12वीं तक को 50,000 रूपये मिलेंगे।
  • इस योजना के तहत कुल 38 छात्रों का चयन होगा।
  • इस योजना के तहत सभी छात्रों को छात्रवृति परीक्षा देना होगा।

पात्रता

Atul Maheshwari Yojana का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता है :

  • सबसे पहले लाभार्थी छात्र भारत का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी छात्र सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले हो।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं में नामांकन (जैसा लागू हो)।
  • लाभार्थी छात्र की अंतिम वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक हो।
  • लाभार्थी छात्र की परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • यह छात्रवृति परीक्षा अमर उजाला फाउंडेशन (एयूएफ) द्वारा आयोजित करवाया जायेगा।

आवश्यक दस्तावेज

Atul Maheshwari Yojana का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होती है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पिछले साल की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्कूल वेरिफिकेशन लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • एडमिशन के फीस की पर्ची

ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

Atul Maheshwari Yojana मे ऑनलइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स है :

  • सबसे पहले इस योजना के ऑफिसियल वेबसाइट आ जाना होगा।
  • इसके बाद आपको Apply Here का ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Login/SignUp का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक लॉगिन बॉक्स खुलेगा जिसमे आपको New Here? Sign Up पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के द्वारा OTP वेरीफाई करवा कर Sign Up कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको नाम, ईमेल, उम्र, लिंग, वर्तमान कक्षा, पिछली कक्षा का प्रतिशत और बोर्ड का नाम आदि सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर देना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना है और अंत में सबमिट कर देना है।


Leave a Reply

× How can I help you?