- July 23, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Category: Bihar
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत खास करके बिहार के बेरोजगार युवा चाहे पुरुष हो या महिला उन्हें सहारा देने के लिए ही सरकार के द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है। Bihar Udyami Yojana 2025 की शुरुआत सरकार के द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए ही किया गया है इसके तहत सरकार उन्हें आर्थिक मदद करती है। जो युवा बेरोजगार है या जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है और वह कुछ करना चाहते हैं उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत 10 लाख का लोन उन्हें दिया जाता है और 50% सरकार उनका लोन माफ कर देती है यानी की 50% सब्सिडी दिया जाता है। Udyami Yojana 2025 Online Apply को लेकर डिटेल से इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं जैसे यह योजना है क्या, इसके लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए,
| योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025 |
|---|---|
| लाभार्थी | बिहार के बेरोजगार युवा (महिला/पुरुष) |
| लोन राशि | ₹10 लाख |
| सब्सिडी | 50% (₹5 लाख माफ) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (udyami.bihar.gov.in) |
| चयन प्रक्रिया | लॉटरी सिस्टम के माध्यम से |
उद्देश्य
बिहार उद्यमी योजना के मुख्य उद्देश्य के बारे में बात करें तो खास करके युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा एक छोटी सी प्रयास की गई है। बिहार सरकार के द्वारा युवाओं के हित के लिए बिहार उद्यमी योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत सरकार उन्हें 10 लाख का लोन जहां पर 50% सरकार सब्सिडी दे रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा चलाई गई यह योजना जिसके तहत उन्हें लाभ मिल सके।
लाभ
- बिहार सरकार के द्वारा खास करके जो बेरोजगार युवा है चाहे महिलाएं हो या पुरुष उनको इसके तहत लाभ दिया जाता है।
- इस योजना के तहत सरकार के द्वारा 10 लाख का लोन दिया जाता है।
- इसके अलावा इस योजना के तहत 50% की सब्सिडी भी मिलती है।
- इस योजना के अंतर्गत 7 वर्षों तक लोन चुकाने का समय दिया जाता है।
पात्रता मानदंड
- बिहार के निवासी हो तो इस योजना का लाभ आपको मिलेगा।
- इस योजना का आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 50 तक होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए आपकी क्वालिफिकेशन जैसे की इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या समकक्ष डिग्री आदि क्षेत्रों से होना चाहिए।
- आपकी आर्थिक स्थिति खराब है या बीपीएल कार्ड से आते हो तो इस योजना का लाभ आपको मिलेगा।
- आपका बैंक खाता होना चाहिए वह भी आधार के साथ लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Online Apply कैसे करें
- सबसे पहले, योजना की आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “नया पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- यह सब करने के बाद आपके लॉगिन करना होगा।
- लोगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म का ऑप्शन दिखेगा, जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरनाहोगा।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्किन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- दोनों करने के बाद सबमिट का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर सकते हो।