- February 3, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Central Govt Schemes, Latest Govt Schemes
CBSE उड़ान योजना केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़ी एक शैक्षणिक पहल मानी जाती है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से छात्राओं (Girl Students) को विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना उन छात्राओं के लिए उपयोगी है जो प्रतिभाशाली हैं लेकिन संसाधनों, मार्गदर्शन या शैक्षणिक सपोर्ट की कमी के कारण प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में पीछे रह जाती हैं।
इस पहल का मुख्य लक्ष्य है कि STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) क्षेत्रों में लड़कियों की भागीदारी बढ़े और वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं जैसे JEE आदि के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।
मुख्य उद्देश्य
इस योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य तकनीकी और इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी में वृद्धि करना है और इंजीनियरिंग की चाह रखने वाली छात्राओं को तैयारी करने में मदद और सही मार्ग दर्शन प्रदान करना है।
योजना पात्रता
Child CBSE Udaan Scheme छात्राओं के लिए इतना लाभकारी है तो हर छात्राएं चाहेंगे कि उन्हें भी निशुल्क शिक्षा प्राप्त हो परंतु इसके लिए भी पत्रताएं रखी गई है। जिनका ध्यान में रखते हुए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। अगर आपके पास यह पत्रताएं हैं। तो आप इस योजना के लिए योग्य होंगे। चलिए हम आपको इस योजना के लिए पात्रता क्या-क्या है बताते हैं:–
- छात्रा मूल रूप से भारतीय और कक्षा 11वीं या 12वीं की छात्रा होनी चाहिए।
- छात्राओं का कक्षा 11वीं में विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ होना चाहिए।
- छात्राओं के कक्षा 10वीं में कुल अंक 70% या 8 CGPA और विज्ञान एवं गणित में 80% अंक या 9 CGPA होना चाहिए।
- उम्मीदवार छात्रा की परिवारिक सालाना आय ₹6,00,000 या इससे कम होनी चाहिए।
- उम्मीदवार छात्रा केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई एफिलिएटेड प्राइवेट स्कूल या किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल में अध्ययनरत होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
• छात्रा का आधार कार्ड
• मूल निवास प्रमाण पत्र
• छात्रा के माता-पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र
• आयु प्रमाण पत्र
• छात्रा के कक्षा 10वीं और 11वीं की मार्कशीट
• जाति प्रमाण पत्र
• छात्राओं का बैंक विवरण
लाभ और विशेषताएं
- चाइल्ड सीबीएसई उड़ान स्कीम के अंतर्गत चयनित छात्राओं को पढ़ाई हेतु निःशुल्क टैबलेट प्रदान किए जाएंगे उसमें पढ़ाई की सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध होगी।
- योजना के लाभार्थियों को ऑनलाइन/ऑफलाइन फ्री क्लासेज प्रदान किए जाएंगे।
- इसी के साथ उन्हें मोटिवेशनल एंड गाईडेंस सेशन, सिटी सेंटर पर वर्चुअल केटेंट क्लासेज, लेक्चर वीडियो आदि की भी सुविधा दी जाएगी।
- छात्राओं के लिए हेल्प लाइन सेंटर भी बनाए जाएंगे।
- जिन छात्राओं का चयन IIT, NIT या किसी भी अच्छे मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा उन्हें प्रवेश शुल्क और ट्यूशन शुल्क देने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
छात्राओं को मिलने वाले लाभ
-
उच्च स्तरीय पढ़ाई सामग्री तक मुफ्त पहुंच
-
विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन
-
आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी माहौल का अनुभव
-
तकनीकी करियर की दिशा में मजबूत आधार
क्यों महत्वपूर्ण है यह योजना?
भारत में लंबे समय तक तकनीकी क्षेत्रों में लड़कियों की संख्या कम रही है। उड़ान योजना इस अंतर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना न केवल शिक्षा का अवसर देती है बल्कि छात्राओं को यह विश्वास भी दिलाती है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।