- March 28, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Haryana, Latest Govt Schemes
हरियाणा के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार खास ट्रेनिंग देकर युवाओं को ठेकेदार बनने में मदद करेगी। साथ ही सरकारी कॉन्ट्रेक्ट दिलवाने में मदद करेगी और यही नहीं 3 लाख रुपये तक का बिना ब्याज लोन भी मिलेगा। हरियाणा में इंजीनियरिंग के क्षेत्र करियर बनाने वाले युवाओं के लिए कॉन्ट्रेक्टर सक्षम युवा योजना लॉन्च की गई है।
कॉन्ट्रेक्टर सक्षम युवा योजना क्या है
इस योजना का उद्देश्य उन युवाओं को कौशल ट्रेनिंग देना है जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं। यह योजना युवाओं को ट्रेंड कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करने में सक्षम बनाने में मदद करेगी। इसके जरिए युवाओं के लिए नए करियर के अवसर पैदा करना, बिजनेस को बढ़ावा देना और आर्थिक विकास में योगदान करना है। यह योजना प्रतिभाशाली युवाओं को आर्थिक मदद करेगी और साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देगी।
उद्देश्य
- राज्य के टैलेंट की पहचान कर उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करना
- युवाओं के बीच स्वरोजगार के अवसर पैदा कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना
- राज्य में स्वरोजगार के वातावरण को तैयार करना
योजना की विशेषता
- 3 महीने की ट्रेनिंग होगी, जिसमें सरकारी विभाग में थ्योरी और ऑन द जॉब ट्रेनिंअ मिलेगी
- यह ट्रेनिंग प्रोग्राम युवाओं को कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करने के लिए जरूरी स्किल से लैस करेगा
- ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को एक साल के लिए बिना ब्याज का 3 लाख का लोन मिल सकेगा
- 25 लाख तक का ठेका ये युवा ले सकेंगे
पात्रता सूची
- उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
- उम्मीदवार के पास B.E. / B.Tech in Engineering/ Diploma in Engineering में से एक होना चाहिए
- उसका नाम हरियाणा सरकार की ग्रुप सी और डी के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) की मेरिट लिस्ट में होना चाहिए
- उम्मीदवार के पास PPP ID होनी चाहिए
- आवेदक हरियाणा का स्थायी नागरिक होना चाहिए
आवेदन कैसे होगा?
- इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा
- लॉगिन के लिए आपको फैमिली आईडी या CET ID की जरूरत होगी
- आईडी से लॉगिन करने के बाद ट्रेनिंग के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा
- मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है