ekYojana

डीडीए जन साधारण आवास योजना 2025 (DDA Jan Sadharan Awaas Yojana 2025) दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा शुरू की गई एक किफायती आवास योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), जनता और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों को सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (FCFS) आधार पर संचालित की जा रही है, अर्थात जो पहले आवेदन और बुकिंग करेगा, उसे प्राथमिकता मिलेगी। उभरते आवासीय क्षेत्रों में आवास। ध PAN कार्ड और आवश्यक पहचान दस्तावेज अनिवार्य हैं। आवंटन के बाद कब्जा (Possession) प्राप्त करें।

पात्रता

  • आवेदन भारत का नागरिक होना चाहिए
  • आवेदन की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए
  • संपत्ति को लेकर कोई सीमा नहीं है
  • EWS फ्लैट बुकिंग के लिए वार्षिक आय 10 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
  • आवेदक का बैंक अकाउंट देश के किसी भी मान्यता प्राप्त खाते में होना चाहिए
  • आवेदक के पास PAN Card होना चाहिए
  • अगर दिव्यांग संयुक्त आवेदक है, तो उनका खून का रिश्ता होना जरूरी है

आवेदन कैसे करें

  • आवेदक को सबसे पहले डीडीए की ऑफिशिल साइट पर जाना होगा
  • अब अपने PAN, नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और आधार नंबर वगैरह भरें
  • इन जानकारियों को भरने के बाद आप अपना लॉगिन आईडी बना पाएंगे
  • इसके बाद आपको 2500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी

जरूरी दस्तावेज

  1. भारत का नागरिकता प्रमाण पत्र
  2. उम्र संबंधी दस्तावेज
  3. फ्लैट में कोई बदलाव नहीं करेंगे, इसका शपथ पत्र
  4. पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/सरकारी आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड)
  5. पैन कार्ड की Attested Copy
  6. अगर लोन लिया है तो लोन सेंक्शन लेटर
  7. बैंक स्टेटमेंट
  8. EWS कैटेगरी के लिए EWS सर्टिफिकेट
  9. दिव्यांग श्रेणी के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र
  10. TDS सर्टिफिकेट (अगर मांगा जाए तो)

योजना के प्रमुख लाभ

  • दिल्ली में किफायती दरों पर तैयार फ्लैट।
  • पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया।
  • पहले आओ, पहले पाओ प्रणाली।
  • आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग को प्राथमिकता।
  • विकसित क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं का लाभ।

डीडीए जन साधारण आवास योजना 2025 उन परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखते हैं, लेकिन ऊंची संपत्ति कीमतों के कारण ऐसा नहीं कर पाते। योजना ने किफायती आवास को आम लोगों की पहुंच के करीब लाने का प्रयास किया है।

 



Leave a Reply

× How can I help you?