- June 13, 2025
- Posted by: Ek Yojana
- Category: Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना लाती रहती हैं। इस करी को बढ़ाते हुए सरकार ने MP Khiladi Protsahan Yojana की शुरुआत किया था जिसके तहत मध्य प्रदेश सरकार मोहन यादव अपने खिलाडियों को उनके लेवल के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देती हैं।
| लेख का नाम | MP Khiladi Protsahan Yojana 2024 |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| लाभार्थी | मध्य प्रदेश के खिलाड़ी |
| लाभ | 50000 रुपए तक |
| सरकार की आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना क्या हैं?
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक बेहतरीन योजना शुरू की है, जिसे MP खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना कहते हैं। इस योजना के जरिए, मध्य प्रदेश के उन बच्चों को आर्थिक मदद दी जाती है जो खेलों में बहुत अच्छे हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते।यह योजना खासतौर पर उन बच्चों के लिए है जो श्रमिक परिवारों से आते हैं। सरकार इन बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने और जीतने पर नकद पुरस्कार देती है। इस योजना का मुख्य मकसद बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें देश के लिए अच्छे खिलाड़ी बनाना है।
फायदे
- इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें खिलाड़ियों को 50000 रुपए तक आर्थिक सहायता दी जाती है। जो खिलाड़ी राज्य स्तर, संभाग स्तर या जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में जीतते हैं, उन्हें नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।
- यह योजना युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्शाहित करती है। जब खिलाड़ियों को उनके परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कृत किया जाता है, तो वे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।
- यह योजना राज्य में खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, तो राज्य में खेल का स्तर ऊंचा उठता है।
- यह योजना खासतौर पर उन बच्चों के लिए फायदेमंद है जो श्रमिक परिवारों से आते हैं। इन बच्चों के पास अक्सर खेलों में आगे बढ़ने के लिए संसाधन नहीं होते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- श्रमिक कार्ड
- बैंक अकाउंट
- पंजीयन कार्ड
- फ़ोटो
- मोबाईल नंबर
पात्रता
- आप मध्यप्रदेश के निवासी होने चाहिए।
- आपके पास या आपके परिवार में किसी के पास श्रमिक कार्ड होना चाहिए।
- आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहीए।
- आपका बैंक एकाउंट में DBT होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश खिलाड़ी योजना में सिर्फ उच्च स्तरीय खिलाड़ियों को लाभ दिया जता इसलिए इसका कोई ऑनलाइन पोर्टल सरकार के द्वारा लॉन्च नहीं किया गया आप ऑफलाइन इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन इस तरह से आवेदन करना हैं –
- सबसे पहले आपको अपनी पंचायत तहसील या नगर निगम के कार्यालय में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र लेना होगा।
- इस फॉर्म में आपको अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि आदि भरनी होगी।
- इसके साथ ही आपको जो दस्तावेज मांगे गए हैं, जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि, वो भी लगाने होंगे।
- सारे दस्तावेजों के साथ फॉर्म वापस उसी कार्यालय में जमा कर दें जहां से आपने इसे लिया था।