- April 25, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Chhattisgarh, Latest Govt Schemes
No Comments
छत्तीसगढ़ में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का मौका देने के लिए राज्य के श्रम विभाग ने नौनिहाल स्कॉलरशिप योजना को शुरू किया था। इस योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को पहली क्लास से पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। इस स्कॉलरशिप से न सिर्फ श्रमिक अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित होंगे बल्कि इस पैसों के इस्तेमाल से उनकी पढ़ाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। यह योजना छत्तीसगढ़ के उन श्रमिकों के लिए है, जिन्होंने अपना पंजीकरण करा रखा है।
योजना का उद्देश्य
- निर्माण श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा पाने में योगदान देना
- निर्माण श्रमिकों को अपने बच्चों को पढ़ने देने के लिए प्रेरित करना
- लड़कियों को स्कॉलरशिप के जरिए पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का मौका देना
विशेषताएं
- नौनिहाल स्कॉलरशिप योजना के तहत पहली क्लास से पोस्ट ग्रेजुएशन तक छात्रवृत्ति दी जाती है
- लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए लड़कों की तुलना में ज्यादा स्कॉलरशिप दी जाती है
- यह स्कॉलरशिप 1000 रुपये से 10,000 रुपये तक रहती है
- जैसे-जैसे आप पढ़ाई में आगे बढ़ते हैं, स्कॉलरशिप का पैसा भी बढ़ता चला जाता है
- यह स्कॉलरशिप साल में एक बार ही मिलती है
पात्रता
- आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थायी नागरिक होना चाहिए
- एक परिवार में दो ही छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा
- स्कॉलरशिप पाने के लिए किसी तरह के न्यनूतम नंबर लाने की जरूरत नहीं
- अगर छात्र या छात्रा अपनी कक्षा में पास होते हैं तो उन्हें स्कॉलरशिप मिलेगी
- कॉलेज/पॉलिटेक्निक या अन्य प्रोफेशनल कोर्स का समय कम से कम एक साल होना चाहिए
- अगर पहले साल में पढ़ाई छोड़ते हैं तो स्कॉलरशिप का पैसा लौटाना पड़ेगा
आवेदन कैसे करें?
- निर्माण श्रमिक छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के नजदीकी ऑफिस में जाकर यह फॉर्म भर सकते हैं
- छत्तीगसढ़ श्रम विभाग के पोर्टल से भी ऑनलाइन फॉर्म शैक्षणिक सत्र शुरू होने से 31 दिसंबर तक भरा जा सकता है
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल पर आपको ‘सर्विस’ सेक्शन में योजना और आवेदन का चयन करना होगा
- अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, उसे भरें और मांगे गए सारे दस्तावेजों का अटैच करें
- बैंक की डीटेल भरें और फॉर्म को सबमिट कर दें। Acknowledgment Number जरूर नोट करें