ekYojana

एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक जिले के पारंपरिक एवं विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत चयनित उत्पादों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण के साथ-साथ आवश्यक टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे अपने कौशल को विकसित कर स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

योजना का उद्देश्य

  • लाभार्थी को कौशल विकास प्रशिक्षण मुहैया कराना
  • यूपी में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना
  • चिह्नित उत्पाद से संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण मुहैया कराना

विशेषताएं

  • योजना के लिए चुने गए लाभार्थियों को 10 दिन की कौशल एवं उद्यमिता विकास की ट्रेनिंग मिलेगी
  • ट्रेनिंग के दौरान रहने और खाने की भी मुफ्त व्यवस्था की जाएगी, ट्रेनिंग के एक बैच में 25 लाभार्थी होंगे
  • 200 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे 10 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान, मतलब कुल 2000 रुपये मिलेंगे
  • लाभार्थियों को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 20,000 रुपये की टूलकिट दी जाएगी
  • ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा

पात्रता

  • योजना के लिए आवेदन के समय उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए
  • आवेदक यूपी का स्थायी नागरिक होना चाहिए
  • इस योजना के लिए शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है
  • किसी अन्य उत्पाद से संबंधित टूलकिट का लाभ पिछले 2 साल में न लिया हो
  • आवेदक या उसके परिवार को सिर्फ एक ही बार योजना का लाभ मिलेगा
  • परिवार से मतलब पति और पत्नी से है
  • आवेदक को अपनी ओर से एक घोषणा पत्र भी देना होगा

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा
  • यहां लॉगिन ऑप्शन में ‘नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण’ पर क्लिक करें
  • एक नया पॉपअप पेज खुलेगा, इसमें योजना का नाम चुनें
  • अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल वगैरह सारी जानकारी भरें
  • सबमिट करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा
  • आपको पासवर्ड बदलते हुए नया पासवर्ड बनाना होगा
  • यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों को सही ढंग से भरें
  • आवेदन के लिए जरूरी सभी दस्तावेजों को अपलोड करें
  • ध्यान रहे कि डॉक्यूमेंट्स का साइज 300 KB से कम होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो का साइज 20 KB से कम ही रखें
  • सभी दस्तावेज अपलोड होने के बाद सही ढंग से दिखने चाहिए
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म को ध्यान से पढ़ लें
  • एक बार जमा होने के बाद फॉर्म में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें
  • साथ ही आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद जनरेट ID नोट कर लें

 

जरूरी दस्तावेज

  1. यूपी की नागरिकता का प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड
  3. जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू है तो)
  4. शैक्षणिक प्रमाण पत्र (अगर नहीं भी है तो भी आवेदन कर सकते हैं)
  5. बैंक पासबुक की कॉपी
  6. स्व-घोषणा प्रपत्र

ODOP योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, लकड़ी शिल्प, पीतल उद्योग, कालीन, जरी-जरदोजी, कांच उद्योग और अन्य पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिली है। यह योजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



Leave a Reply

× How can I help you?