ekYojana

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना दिल्ली सरकार की एक विशेष पहल है, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है। यह कार्ड पुराने “पिंक टिकट” सिस्टम की जगह डिजिटल स्मार्ट कार्ड के रूप में लागू किया गया है।

किन महिलाओं को मिलेगा प‍िंक सहेली स्मार्ट कार्ड

  • प‍िंंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आय की कोई लिमिट नहीं है
  • प‍िंंक सहेली स्मार्ट कार्ड 12 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए ही बनेगा
  • यह कार्ड सिर्फ दिल्ली की स्थायी महिलाओं का ही बनेगा

योजना के प्रमुख लाभ

  • DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा।
  • स्मार्ट कार्ड आधारित डिजिटल सुविधा।
  • आधार और मोबाइल नंबर से लिंक।
  • यात्रा रिकॉर्ड और सब्सिडी वितरण में पारदर्शिता।
  • महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा।

पात्रता

  • दिल्ली की स्थायी निवासी महिला या ट्रांसजेंडर।
  • दिल्ली पते वाला आधार कार्ड।
  • न्यूनतम आयु 12 वर्ष या उससे अधिक।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास संबंधी आवश्यक दस्तावेज (यदि मांगे जाएं)

आवेदन प्रक्रिया

  • निर्धारित DTC केंद्रों, SDM कार्यालयों या अधिकृत केंद्रों पर आवेदन।
  • e-KYC सत्यापन के बाद कार्ड जारी किया जाता है।
  • दिल्ली में इसके लिए लगभग 50 केंद्र बनाए गए हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • जुलाई 2026 से मुफ्त बस यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को प्राथमिक माध्यम बनाने की तैयारी है और पुराने पिंक टिकट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जा रहा है।

    अगर कार्ड खो जाए तो

    • अगर सहेली स्मार्ट कार्ड खो जाता है तो सेंटर या बैंक जाकर ही दूसरा कार्ड बनेगा
    • बैंक दूसरा कार्ड बनाने के लिए फीस वसूल सकता है
    • दूसरा कार्ड बनाने से पहले पहला कार्ड इन-एक्टिव किया जाएगा


Leave a Reply

× How can I help you?