- April 25, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Chhattisgarh, Latest Govt Schemes
देश के हर छात्र को उच्च शिक्षा का बराबर का हक मिले, इसके लिए केंद्र सरकार ने एक खास योजना की शुरुआत की थी। बजट में ऐलान करने के बाद 6 नवंबर, 2024 को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना (PM-Vidyalaxmi Scheme) को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। अक्सर योग्य छात्र भी आर्थिक मजबूरियों की वजह से पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। ऐसे ही छात्रों के लिए पीएम विद्यालक्ष्मी योजना एक नया अवसर, नई उम्मीद लेकर आई है। इस योजना के तहत आगे की पढ़ाई के लिए 15-16 लाख तक का एजुकेशन लोन भी मिल सकता है। हालांकि 10 लाख तक के लोन पर महज 3 फीसदी ही ब्याज देना होगा। यही नहीं लोन में सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है।
योजना का उद्देश्य
- आर्थिक परेशानियों की वजह से किसी को पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े
- कोई भी छात्र उच्च शिक्षा के समान अवसर से वंचित न रहे
विशेषताएं
- टॉप 860 क्वालिटी हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (QHEIs) में एडमिशन लेने वाले छात्रों को बिना जमानत, बिना गारंटर एजुकेशन लोन उपल्बध कराना
- 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर 75% क्रेडिट गारंटी सरकार देगी
- 4.5 लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय वाले छात्रों को ब्याज में 100% छूट मिलेगी
- जिन छात्रों के परिवार की सालाना आय 8 लाख है, तो उन्हें 10 लाख के लोन पर 3% ब्याज में सब्सिडी
- 15 साल तक लोन चुकाने का समय होगा, ब्याज में छूट कोर्स पूरा होने के एक साल (मोरेटोरियम अवधि) बाद तक ही होगी
- हर साल एक लाख छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा
- छात्राओं को इस योजना के तहत खासतौर पर प्राथमिकता मिलेगी
पात्रता
- इस योजना के तहत भारत के शैक्षिक संस्थान में दाखिला लेने पर ही लोन मिलेगा
- छात्र को Top 860 Quality Higher Educational Institute में दाखिला लेना होगा
- दाखिला मेरिट के आधार पर होना चाहिए न कि डोनेशन देकर
- 8 लाख तक पारिवारिक आय वाले छात्रों को ही ब्याज में छूट मिलेगी
- छात्र/छात्रा का मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं/12वीं पास होना चाहिए
- इसी तरह की अन्य सरकारी योजना का लाभ लेने वाले छात्र पात्र नहीं होंगे
- छात्र को पढ़ाई में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा
- स्टुडेंट को एक ही बार ब्याज में छूट का लाभ मिलेगा, चाहे अंडर ग्रेजुएशन हो पोस्ट ग्रेजुएशन या इंटीग्रेटेड
आवेदन कैसे करें?
STEP-1
- सबसे पहले आपको पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा
- रजिस्ट्रेशन के लिए आवदेन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं
- यहां Student Login पर क्लिक करें, फिर Create An Account पर क्लिक करें
STEP-2
- अब Student Registration Form खुल जाएगा
- इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी लिखें, OTP से वैरिफाई करें
- जो पासवर्ड रखना चाहते हैं, उसे लिखें और कन्फर्म पासवर्ड में फिर से लिखें
- कैप्चा कोड लिख सबमिट कर दें
STEP-3
- ऑफिशियल पोर्टल पर User ID और Password से लॉगिन करें
- आपका ईमेल आईडी ही आपका यूजर आईडी होगा, OTP से वैरिफाई करें
- Student Homepage पर Apply for Education Loan पर क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों को भरें
- फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें
- जिस बैंक से लोन चाहते हैं, उसकी जानकारी भरें
- सबमिट करने से पहले फॉर्म को अच्छे से भरें और फाइनल सबमिट कर दें
यह योजना उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है जो आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस करते हैं और उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता चाहते हैं।