- June 5, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Latest Govt Schemes, Madhya Pradesh
No Comments
प्रतिभा किरण योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर शहरी परिवारों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
उद्देश्य
- गरीबी रेखा से जीवनयापन करने वाली मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा का मौका देना
- शहरों में पढ़ाई में अच्छा करने वाली गरीब छात्राओं की आर्थिक मदद करना
प्रतिभा किरण योजना में कितना पैसा मिलता है?
- शहरी क्षेत्र में 12वीं में 60% से ज्यादा नंबर लाने वाली छात्राओं को मिलती है यह स्कॉलरशिप
- 500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाली छात्राओं को 60% नंबर आने पर
- 750 रुपये हर महीने मिलेंगे तकनीकी व चिकित्सा शिक्षा कोर्स के लिए
- 10 महीने तक यह स्कॉलरशिप छात्रा को दी जाती है
- ट्यूशन फीस में छूट की पात्रता
- हॉस्टल में प्रवेश में भी प्राथमिकता मिलेगी और फीस में भी छूट
पात्रता
- 12वीं की परीक्षा में कम से कम 60% नंबर लाना जरूरी
- शहर में रहने वाली छात्रा गरीबी रेखा से नीचे श्रेणी में आती हो
- छात्रा ने जिस 12वीं पास की हो, उसी सत्र में कॉलेज में एडमिशन लेना होगा
आवेदन कैसे करें?
STEP-1
- ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा
- यहां Registration for Goan ki Beti/Pratibha Kiran Yojana लिंक पर क्लिक करें
- अगर रजिस्ट्रेशन पहले से है तो Applicant Id, जन्मतिथि से लॉगिन करें
STEP-2
- अगर नया रजिस्ट्रेशन करना है तो समग्र आईडी की जरूरत होगी
- Samagra ID और Captcha Code डालकर वैरिफाई करें
- इसके बाद मांगी गई जानकारी को भरें और Applicant Id जनरेट करें
STEP-3
- पोर्टल पर Applicant ID के माध्यम से लॉगिन करें
- समग्र आईडी में आपका e-KYC होना चाहिए
- इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखें
- मोबाइल पर आए OTP को enter करके वैरिफाई करें
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें
- बैंक खाते की सही जानकारी भरें, खाता आधार से लिंक होना चाहिए
- जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट कर दें
STEP-4
- छात्रा ने जिस कॉलेज में एडमिशन लिया है, वहां के प्रिंसिपल वैरिफाई करेंगे
- मंजूरी मिलने के बाद छात्राओं के खाते में हर महीने पैसा आना शुरू हो जाएगा
प्रतिभा किरण योजना ने वर्षों से हजारों छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद की है। यह योजना महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है।