- April 18, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Latest Govt Schemes, State Govt Schemes, Uttarakhand
No Comments
उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना छोटे व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए एक बेहद उपयोगी योजना है। इसका उद्देश्य कम पूंजी में छोटे स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना-नैनो क्या है?
उत्तराखंड में छोटे उद्यम शुरू करने या उन्हें बढ़ाने के लिए सरकार से बिना गारंटी लोन मिलता है। पहले इस योजना के तहत 50,000 रुपये तक का लोन मिलता था। यह योजना खासतौर से कोविडकाल के बाद लोगों को फिर से अपने पैरों पर खड़े करने के लिए शुरू की गई थी।
उद्देश्य
- ग्रामीण व शहरी इलाकों में छोटे बिजनेसमैन या उद्यमियों को आसानी से लोन उपलब्ध कराना
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन (शिशु) का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंचाना
- शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्यमियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना
योजना के लिए पात्रता
- आवेदक की उम्र 18 से 65 साल के बीच होनी चाहिए
- इस योजना में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की कोई शर्त नहीं है
- आवेदक उत्तराखंड का स्थायी या मूल निवासी होना चाहिए
- आवेदक किसी बैंक से कभी भी डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए
- जिस काम के लिए लोन का आवेदन कर रहे हैं, उसकी जानकारी होनी चाहिए
- आवेदक का संबंधित क्षेत्र में बैंक अकाउंट होना चाहिए
- अगर किसी काम के लिए अनुमति/NOC/क्लीयरेंस की जरूरत है तो वह होना चाहिए
आवेदन कैसे करें?
STEP-1
- योजना के लिए आवेदन करने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा
- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं
- अपना मोबाइल नंबर और उस पर आया ओटीपी भरें
- रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आधार नंबर लिखें
- नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें
- आवेदक को अपना पूरा पता और जिला और प्रोजेक्ट के स्थान की जानकारी लिखो
STEP-2
- लॉगिन करने के बाद पिन कोड, जन्म तारीख, पैन नंबर और शैक्षिक योग्यता भरें
- आवेदक को अपनी जाति और अगर विशेष श्रेणी में आता है तो वह भी भरें
STEP-3
- अब प्रोजेक्ट की जानकारी देनी होगी, यूनिट का प्रकार वगैरह भरें
- यूनिट का नाम, उसका पूरा पता भरें, पते में जिला-तहसील और ब्लॉक भरें
- अब आपको बताना होगा कि उद्योग, सर्विस या क्षमता वगैरह भरें
- जो काम शुरू करना चाहते हैं, उसकी डिटेल भरें
STEP-4
- प्रोजेक्ट पर आने वाले निवेश की जानकारी भरें
- प्रोजेक्ट जिस विधानसभा क्षेत्र में शुरू कर रहे हैं, उसकी जानकारी दें
- अब बैंक की पूरी डिटेल भरें, IFSC Code, बैंक का नाम, ब्रांच वगैरह भरें
- आपको दो बैंकों के नाम लिखने होंगे, जहां से आप लोन लेना चाहते हैं
STEP-5
- अब डीपीआर प्रारूप और शपथ पत्र डाउनलोड करें
- इन दोनों दस्तावेजों को भरकर अपलोड करें
- आवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रस्तावित निवेश प्रमाण, पहचान प्रमाण अपलोड करें
- इसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवेश प्रमाण
- डीपीआर प्रारूप
- शपथ पत्र