- April 25, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Chhattisgarh, Latest Govt Schemes
No Comments
छत्तीसगढ़ में मैनेजमेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह रखने वाले मेधावी छात्रों के लिए नवंबर, 2024 में राज्य सरकार ने यह योजना शुरू की थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि युवा प्रोफेशनल्स सरकार के सुशासन और पॉलिसी निर्माण और उन्हें लागू करवाने में अहम भूमिका निभाएं। इससे युवाओं में प्रशासनिक दक्षता भी बढ़ेगी। यह योजना IIM रायपुर और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर चला रही है। इस योजना के तहत छात्रों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ नियमित संवाद भी होगा। इस दौरान छात्र अपने अनुभव साझा कर सकेंगे और प्रोजेक्ट सीएम को दिखा सकेंगे।
विशेषताएं
- 2 साल के लिए MBA in Public Policy and Governance कोर्स की पढ़ाई
- जो छात्र चुने जाएंगे, उनकी ट्यूशन फीस सरकार भरेगी
- चुने गए प्रत्येक छात्र को 50,000 रुपये हर महीने मिलेंगे
- IIM Raipur में पढ़ाई का मौका मिलेगा
- राज्य के सरकारी विभागों और जिला कलेक्टरेट जैसे ऑफिस में इंटर्नशिप का मौका
- पब्लिक पॉलिसी रोल्स के लिए विशेषज्ञता मिलेगी और नेटवर्किंग बनेगा
पात्रता
- छात्र भारत का नागरिक और छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए
- छात्र के पास वर्ष 2022, 2023 या 2024 का वैध CAT स्कोर होना चाहिए
- अगर किसी छात्र के पास एक से ज्यादा CAT स्कोर है तो सबसे ज्यादा स्कोर मान्य होगा
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60% नंबर्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री
- आरक्षित वर्ग के लिए ग्रेजुएशन में 55 फीसदी नंबर की जरूरत होगी
- अगर ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं है तो CA/CMA(ICWA)/CS कम से कम 50% नंबर से पूरा किया हो
आवेदन कैसे करें?
STEP-1
- सबसे पहले आपको IIM Raipur के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा
- होम पेज से Programmes के टैब में MBA in Public Policy & Management पर क्लिक करें
- यहां Apply online के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर New Registration पर क्लिक करें
- अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर डालकर नया पासवर्ड बना लें
STEP-2
- अब फिर से Apply Online पर क्लिक करें, ई-मेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म में चार चरण होंगे, उन्हें ध्यानपूर्वक भरें
- पहले चरण में Personal Information, दूसरे में शैक्षिक योग्यता भरें
- तीसरे चरण में प्रोफेशनल जानकारी देनी है और आखिरी चरण में बैंक डीटेल वगैरह
- अब आवेदन फॉर्म को भरें और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट कर दें
जरूरी दस्तावेज
- छत्तीसगढ़ का डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- CAT Score Card
- जाति प्रमाण पत्र (अगर आरक्षित वर्ग से हैं तो)
- ग्रेजुएशन की डिग्री और मार्कशीट/ CA/CMA(ICWA)/CS सर्टिफिकेट
- 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल हस्ताक्षर