- April 25, 2026
- Posted by: Ek Yojana
- Categories: Chhattisgarh, Latest Govt Schemes
No Comments
इस योजना का उद्देश्य पढ़ाई-लिखाई में अच्छा करने वाले श्रमिकों के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराना है ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। अगर कोई पंजीकृत निर्माण श्रमिक कम से कम 90 दिन तक रजिस्ट्रेशन बनाए रखता है और उसके दो बच्चों में से कोई भी 75% से ज्यादा नंबर लाता है तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
योजना का उद्देश्य
- श्रमिकों के बच्चों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का मौका देना
- श्रमिकों के परिवारों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार करना
- बेटियों को भी पढ़ाने-लिखाने के लिए प्रोत्साहित करना
लाभ
- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं की परीक्षा में टॉप-10 में आने पर: टू व्हीलर और 1 लाख रुपये
- ITI, IIT, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, डेंटल या नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो
- उसे ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस, हॉस्टल और मेस फीस की पूरी राशि वापस मिल जाएगी
- किताबों और स्टेशनरी के लिए हर साल ₹2,000 अतिरिक्त दिए जाएंगे।
पात्रता
- छत्तीसगढ़ के रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों के पहले दो बच्चे ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं
- छात्र-छात्रा को कम से कम 75% नंबर लाने होंगे
- निर्माण श्रमिक को कम से कम 90 दिन तक रजिस्टर्ड रहना जरूरी है
आवेदन कैसे करें?
STEP-1
- नोनी बाबू सहायता योजना के लिए आवेदन से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा
- ऑफिशियल वेबसाइट iPeG System की वेबसाइट ‘हमर पहिचान’ पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा
- ऑफिशियल वेबसाइट के Citizen Corner में Citizen Registration में जाएं
- रजिस्ट्रेशन के लिए पहले यूजर आईडी लिखें और अपना पासवर्ड चुनें
- आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी इस फॉर्म में भरना होगा
- पहचान प्रमाणीकरण के लिए आधार कार्ड या उससे लिंक सरकारी आईडी चुनें
- Consent Form को अच्छे से पढ़ें और Captcha Code लिखें, Register पर क्लिक करें
STEP-2
- iPeG System के ऑफिशियल वेबसाइट ‘हमर पहिचान’ पर जाएं
- आपको ‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’का टैब दिखेगा, उस पर क्लिक करें
- एक अलग पेज खुल जाएगा, सबसे नीचे ‘आवेदन करें’ का विकल्प दिखेगा
- इस पर क्लिक करें, यूजर आइडी और पासवर्ड या अपने जिले और पंजीकरण नंबर से लॉगिन करें
- योजना के लिए मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट कर दें
जरूरी दस्तावेज
- श्रमिक का पंजीकरण प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- आधार नंबर
- मोबाइल नंबर
- आवेदक छात्र की पिछले साल की मार्कशीट
- वर्तमान सत्र में पढ़ाई करने का प्रिंसिपल द्वारा जारी सर्टिफिकेट
यह योजना राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने और श्रमिक वर्ग के बच्चों को बेहतर भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।