ekYojana

मिनीमाता महतारी जतन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिला निर्माण श्रमिकों को पोषण संबंधी आर्थिक सहायता देना होता है। इस योजना के तहत निर्माण श्रमिक महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपने स्वास्थ्य और पोषण का सही तरीके से ध्यान रख सकें। इस योजना का नाम पहले ‘भगिनी प्रसूति सहायता योजना’ था, लेकिन 12 मई, 2022 को इस योजना का नाम बदलकर मिनीमाता महतारी जतन योजना कर दिया गया।

योजना का उद्देश्य

  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना
  • माँ और शिशु के स्वास्थ्य में सुधार लाना और कुपोषण को कम करना
  • निर्माण कार्यों में लगी महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान आर्थिक रूप से सक्षम बनाना
  • सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहित करना और महिलाओं को उचित देखभाल सुनिश्चित करना

विशेषताएं

  • आवेदन करने के लिए पति या पत्नी में किसी का निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण जरूरी है
  • यह स्कीम गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए लागू है
  • सरकार प्रत्येक पात्र महिला को आर्थिक सहायता प्रदान करती है
  • यह सहायता राशि सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है

पात्रता

  1. गर्भवती महिला या उनके पति का निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण होना चाहिए
  2. आवेदक महिला छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी हो
  3. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला हो
  4. आय प्रमाण पत्र के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो
  5. सरकारी अस्पताल या मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्र में गर्भावस्था का पंजीकरण कराना अनिवार्य है
  6. इस योजना का लाभ केवल दो बच्चों तक ही दिया जाएगा
  7. सरकारी या सार्वजनिक संस्थानों में काम करने वाले निर्माण श्रमिकों की पत्नियों को लाभ नहीं मिलेगा
  8. निर्माण श्रमिक के तौर पर कम से कम 90 दिन पहले पंजीकरण होना चाहिए

आवेदन कैसे करें?

STEP-1

  • मिनीमाता महतारी योजना के लिए ‘हमर पहिचान’ पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकता है
  • इसके लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, पहले ‘हमर पहिचान’ पोर्टल पर जाएं
  • ‘उपलब्ध योजनाएं’ में से ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ टैब पर क्लिक करें
  • योजना की जानकारी के साथ नीचे आपको ‘आवेदन करें’ का बटन दिखेगा
  • अब लॉगिन का ऑप्शन आएगा, नीचे Create Account पर क्लिक करें

STEP-2

  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा
  • user name और password चुनें, निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
  • आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम, जन्म तिथि, पता वगैरह सब भरें
  • मोबाइल नंबर लिखें, वैरिफाई पर क्लिक करें और OTP भरें
  • फिर आपको पहचान प्रमाण पत्र चुनना होगा
  • 4 विकल्प होंगे, आधार, आधार से जुड़ी सरकारी आईडी,
  • इलेक्ट्रॉनिक रूप से वैरिफाई हो सके सरकारी आईडी और असत्यापित सरकारी आईडी
  • इनमें से कोई एक चुनें और उसे अपलोड करके वैरिफाई करें
  • निर्देश को सही से पढ़ें और टिक करें और कैप्चा डालकर सबमिट कर दें

STEP-3

  • ‘हमर पहिचान’ पोर्टल पर जो यूजर आईडी और पासवर्ड बनाया था, उससे लॉगिन करें
  • मिनीमाता महतारी जतन योजना का फॉर्म खुल जाएगा
  • उसमें मांगी गई सारी जानकारियां भरें और श्रमिक पंजीकरण नंबर भरें
  • बैंक की पूरी डीटेल भरें, अन्य सभी जानकारियों को भरें
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें

जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. गर्भावस्था का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  4. बैंक पासबुक की कॉपी
  5. मोबाइल नंबर
  6. निवास प्रमाण पत्र

यह योजना मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने और कुपोषण की समस्या को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Leave a Reply

× How can I help you?